Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMS and SIC will come to Varanasi government hospital only during OPD timings

नई व्यवस्था: वाराणसी के सरकारी अस्पतालों में OPD के समय पर ही आएंगे सीएमएस और एसआईसी, वजह जान लें

Tue, 24 Dec 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के समय पर ही सीएमएस, एसआईसी आएंगे। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलती हैं। 

विज्ञापन
CMS and SIC will come to Varanasi government hospital only during OPD timings
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी को पटरी पर लाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। अब अस्पतालों के सीएमएस और एसआईसी को भी ओपीडी के समय (सुबह 8 बजे) ही अस्पताल आना होगा। साथ ही हर दिन ओपीडी, वार्ड, पैथालॉजी, एक्स रे जांच कक्ष आदि जगहों पर निरीक्षण भी करना होगा। 

विज्ञापन


पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री की बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुए फैसले के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। खास बात है कि अस्पताल से रेफर होने वाले मरीजों का पूरा ब्योरा हर दिन तीन शिफ्ट में एडिशनल सीएमओ को भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलती हैं। इसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तो सुबह 8 बजे आ जाते हैं, लेकिन प्राय: सीएमएस/एसआईसी 9 बजे के बाद ही अस्पताल पहुंचते हैं। इस वजह से कई बार जरूरत पड़ने पर मरीज अपनी किसी समस्या पर उनसे सुबह अस्पताल में नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सालयों के प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/चिकित्सा अधीक्षक को प्रतिदिन प्रातः निर्धारित समय पर अस्पताल परिसर में सभी जगहों पर भ्रमण करने को कहा है। साथ ही ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। सीएमओ ने बताया कि सभी सीएमएस, एसआईसी, चिकित्साधीक्षकों को एक पत्र भेजकर इससे अवगत कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed