फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMO will see patients in varanasi Duty assigned Durgakund Chowkaghat Shivpur health centers

अब CMO भी देखेंगे मरीज : दुर्गाकुंड, चौकाघाट, शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र में लगी ड्यूटी; लिस्ट में इनका भी नाम

Sat, 25 Jan 2025 03:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 03:42 AM IST
सार

वाराणसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सीएमओ के साथ एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ भी मरीजों की जांच और परीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
CMO will see patients in varanasi Duty assigned Durgakund Chowkaghat Shivpur health centers
सीएमओ डाक्टर संदीप चौधरी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में अब सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ भी मरीजों को देखेंगे। इसका ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया गया है। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक डॉक्टरी परामर्श के लिए इन अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड, चौकाघाट और शिवपुर में मरीज देखेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वो खुद सप्ताह में तीन दिन और रोज दो घंटे इलाज कार्य करेंगे। ओपीडी में मरीजों का परीक्षण भी करेंगे। अलग-अलग अधिकारियाें के लिए अलग-अलग अस्पताल भी आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन

ये डॉक्टर यहां देखेंगे मरीज

  • डॉ. संजय कुमार राय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुरा, भेलूपुर और एसवीएम चिकित्सालय भेलूपुर
  • डॉ. एसएस कनौजिया - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर
  • डॉ. एके मौर्या शिवपुर- सारनाथ और चौकाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • डॉ राजेश प्रसाद - शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडुवाडीह और दुर्गाकुंड
  • डॉ. हरिश्चंद्र मौर्या - शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेयपुर, अर्दली बाजार और शिवपुर
  • डॉ. पीयूष राय - टीबी यूनिट कबीरचौरा
  • डॉ. वाईबी पाठक - शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडुआडीह, बजरडीहा और दुर्गाकुंड
  • डॉ. अमित सिंह -टीबी यूनिट कबीरचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed