सीएमओ ने पीएम की नकल कर पखारे थे सफाईकर्मी के पैर, वरिष्ठ अफसर से असभ्य भाषा पर हुए नलिंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी ने 6 मार्च को अपने आवास पर तैनात सफाईकर्मी रामचंद्र के पैर धोकर आशीर्वाद लिए थे। जिसके बाद से उनके इस काम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद से सीएमओ चर्चा में थे। वहीं ठीक तीन दिन बाद बलिया के सीएमओ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
बलिया जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ. उमाकांत द्विवेदी को सचिव से अमर्यादित भाषा और अशोभनीय व्यवहार किए जाने के आरोप में हटा दिया गया है। इसी क्रम में आवंटित जेई टीकाकरण के सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट कम पाए जाने के संबंध में भी उन पर गाज गिरी है।
वहीं, बलरामपुर लखनऊ में तैनात संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीतम कुमार मिश्रा को बलिया का नया सीएमओ नियुक्त करते हुए त्वरित कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है।
ये था मामला
बलिया में जेई टीकाकरण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग उप्र शासन द्वारा दूरभाष मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमाकांत द्विवेदी से मांगी गई थी। इस दौरान सचिव ने जिले को आवंटित जेई/एईएस के लक्ष्य 85489 के सापेक्ष 43756 की प्रगति रिपोर्ट सीएमओ से जाननी चाही कि सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी सिर्फ 51 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा होने का क्या कारण है। जिस पर सीएमओ ने अद्यतन रिपोर्ट देने के बजाय अमर्यादित व्यवहार और असभ्य भाषा का प्रयोग सचिव के साथ किया था।