{"_id":"6a4b1d2433ffdc3df601c40e","slug":"cm-yogi-will-visit-kashi-on-july-7-and-offer-prayers-to-baba-vishwanath-at-6-pm-in-varanasi-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: सात जुलाई को सीएम योगी आएंगे काशी, शाम छह बजे करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: सात जुलाई को सीएम योगी आएंगे काशी, शाम छह बजे करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन
Mon, 06 Jul 2026 08:42 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:42 AM IST
सार
CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी सात जुलाई को काशी दौरे पर आएंगे। शाम छह बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से चांदमारी स्थित अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को इलाज के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे पर सात जुलाई को काशी आएंगे। मंगलवार की शाम 6:05 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री में डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के बेटे की शादी में शामिल होंगे। विवाह समारोह के बाद मुख्यमंत्री रात 7:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
आठ जुलाई (बुधवार) को सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से चांदमारी स्थित अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक वह बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को इलाज के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे धनराशि ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलिपैड से राजकीय हेलिकॉप्टर से मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वहां मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 12:05 बजे से 1 बजे तक अष्टभुजा अतिथि गृह में विंध्याचल मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही नए विकास कार्यों की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे।