स्मार्ट सिटी योजनाओं में आएगी तेजी, लापरवाही बरतने वालों की अब खैर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में स्मार्ट सिटी की योजनाओं को मूर्त रूप देने में लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्तों और नगर आयुक्तों को स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, पॉलीथीन पर प्रतिबंध, शुद्ध पेयजल, पौधरोपण, नमामि गंगे, गोवंश संरक्षण समेत तमाम कार्यों को पूरा करने का एजेंडा सौंपते आगाह किया है कि वह खुद 16 जून से एक महीने तक लगातार शहरों का भ्रमण करेंगे और एजेंडे के मुताबिक जमीनी हकीकत को देखेंगे। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी या लापरवाही नजर आई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवई की जाएगी।
सोमवार को मंडलायुक्त व नगर आयुक्तों के साथ लोकभवन में केंद्रीय और राज्य सरकार के साथ संचालित होने वाली नगर विकास योजनाओं के स्थिति की समीक्षा की। खास तौर पर स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित शहरों से जुड़े मंडलायुक्तों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की धीमी प्रगति सुधारने के निर्देश दिए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता के लिए निर्धारित मानक के मुताबिक शहरों की सफाई ना होने पर भी सीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर आयुक्तों को रोजाना होने वाली सफाई का ब्योरा तैयार कर रिपोर्ट का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मंडल का सबसे वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते मंडलायुक्तों को भी शहरों के विकास कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी उठाने की नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने अनुभव का प्रयोग कर फौरन निर्णय लेने में करें।
सीएम योगी ने कहा कि मंडलायुक्त भी विकास के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा अपने स्तर पर भी करें और भौतिक सत्यापन करने भी निकलें। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी लाई जाएगी और निर्देश के अनुसार सभी कम जल्दी ही पूरे कराए जाएंगे।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सौपा गया है ये एजेंडा-
- स्मार्ट सिटी वाले शहरों में शुरू कार्यों की स्थिति में तेजी लाएं
- शहरों में मानक के मुताबिक सफाई व्यवस्था में सुधार
- पॉलीथीन पर प्रतिबंध की स्थिति का कड़ाई से पालन कराएं
- कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट आदि लगाने का कार्य पूरा कराएं
- पर्यावरण संरक्षण के लिए शहरों में पौधरोपण अभियान चलाया जाए
- नगर निगम वाले शहरों में गोवंश के लिए आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाए
- 30 जून तक शहर के सभी नाले व नालियों की सफाई पूरा कराएं
- निराश्रित लोगों के लिए शहरों में शेल्टर होम का निर्माण कराएं
- निर्माणाधीन व स्वीकृत एसटीपी का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराएं
- हरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं को पूरा कराया जाए