{"_id":"5bfda1bdbdec22415774e74c","slug":"cm-yogi-will-participate-in-padyatra-in-pm-modi-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बापू के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा निकालेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा निकालेंगे सीएम योगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा निकालेंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। हर विधानसभा में 150 की कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। प्रत्येक मंडल में 25-25 की दो टोली प्रतिदिन एक वार्ड में पदयात्रा करेगी। सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएगी। लाभार्थियों की सूची लेकर कार्यकर्ता जाएंगे। उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। पदयात्रा सुबह 8 से 11 बजे और शाम को 3 से 6 बजे तक चलेगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिदिन 10 किमी की यात्रा करनी है। प्रतिदिन दो गांव और शहर के दो वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलेगा। इस यात्रा में सभी मंत्री, सांसद, विधायक पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। उधर, रोहनिया विधानसभा की बैठक कंचनपुर कार्यालय में हुई।
इसमें तय हुआ कि प्रत्येक मंडल में 25 की टोली तैयार की गई है। इसी क्रम में सर्किट हाउस में शिवपुर और अजगरा विधानसभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने की। पदाधिकारियों को गांव-गांव में योजनाओं के बारे में जानकारी देने की जिम्मेदारी दी गई।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गृहणियों से मिलेंगी
महिला मोर्चा की बैठक गुलाब बाग में हुई। जिले व महानगर प्रभारी सुमन सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गृहणियों को अवगत कराने का काम मोर्चा की कार्यकर्ता करेंगी। महिलाओं की टोली हर विधानसभा में निकलेगी। बैठक में अनीता त्रिपाठी, बेबी दूबे, साधना वेदांती, निर्मला सिंह पटेल आदि शामिल रहे।