फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will come to Kashi today: He will give the mantra of victory to the workers for the civic elections

आज काशी आएंगे सीएम योगी: निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

Sun, 11 Dec 2022 07:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Dec 2022 07:23 AM IST
सार

CM Yogi in varanasi: सीएम योगी आज वाराणसी आएंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 12 बजे से प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व शहर के प्रबुद्धजनों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा। तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों ने निरीक्षण और बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन
CM Yogi will come to Kashi today: He will give the mantra of victory to the workers for the civic elections
CM yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रबुद्धजनों से संवाद कर निकाय चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। भाजपा के तय कार्यक्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 12 बजे से प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व शहर के प्रबुद्धजनों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा। तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों ने निरीक्षण और बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उनके संबोधन से पूर्व प्रबुद्धजन जैसे शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, उद्योगपति, महिलाएं व व्यापारी अपने विचार व्यक्त करेंगे। प्रबुद्धजनों को बैठाने एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि हर वार्ड से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में वाहनों से और पैदल आएंगे। निरीक्षण करने वालों में चुनाव संयोजक जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, नवरतन राठी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi will come to Kashi today: He will give the mantra of victory to the workers for the civic elections
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे मुख्यमंत्री
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजना के लाभार्थियों को करोड़ों की सौगात भी देंगे। इस दौरान 21 लाभार्थियों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र देंगे। मुख्यमंत्री रुद्राक्ष कन्वेेंशन सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य कॉन्क्लेव में भाग लेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीएम 4 लोगों को उनके घर की चाबी, सीएम बाल सेवा योजना व स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 6 लोगों को लैपटॉप, एमएसएमई की तरफ एलडीएम में ओम विला एक्सपोर्ट एवं होटल टूरिज्म को 27 करोड़ का चेक, कुमार उद्योग विकास प्राइवेट लिमिटेड को 32 करोड़ का चेक, महिला हेल्प ग्रुप व अन्य योजना में चेक वितरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स किट वितरण, गंगा दूत और नशा मुक्ति उन्मूलन कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
डूडा की परियोजना अधिकारी निधि बाजपेयी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों की संख्या 33,502 है। इनमे से कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री उनके घरों की चाबी सौपेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थी  की संख्या 33602 है। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री तीसरी किस्त 50 हजार का चेक कुछ लाभार्थियों को मंच से देंगे। ये लाभार्थी पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, वन नेशन वन कार्ड के लिए भी पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed