फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cm yogi visit varanasi today Commissioner dipak agarwal inspected Phulwaria Fourlane

Varanasi News: सीएम योगी के दौरे से पहले मंडलायुक्त ने फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण

Thu, 04 Aug 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Aug 2022 12:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
Cm yogi visit varanasi today Commissioner dipak agarwal inspected Phulwaria Fourlane
मंडलायुक्त ने फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी के दौरे के मद्देनजर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल गुरुवार सुबह अपनी टीम के साथ फुलवरिया फोरलेन का निरीक्षण किया। इसके बाद लहरतारा रेलवे ब्रिज का कार्य देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


बता दें कि फुलवरिया फोरलेन के काम में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने  नाराजगी जताई थी। दो दिन पहले ही फुलवरिया फोरलेन निर्माण कार्य में रूचि नहीं लेने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर उप परियोजना प्रबंधक (डीडीएम) सूरज गर्ग का स्थानांतरण चित्रकूट कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, चित्रकूट में तैनात उप परियोजना प्रबंधक को बनारस भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फुलवरिया फोरलेन निर्माण कार्य की धीमी गति और उच्चाधिकारियों की बैठकों में शामिल नहीं होने का आरोप है। तीन माह पूर्व रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निरीक्षण में भी उप परियोजना प्रबंधक गैर हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त ने भी फुलवरिया फोरलेन निर्माण के निरीक्षण में कार्यों की रफ्तार धीमी होने पर नाराजगी जताई थी।

इस सावन में पहली बार काशी आ रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सावन महीने में मुख्यमंत्री का पहला वाराणसी दौरा है। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सहूलियत आदि पर भी सीएम जानकारी लेंगे। इसके लिए अलग से प्रस्तुतीकरण भी तैयार किया गया है।

कालभैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद देर रात वे दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। अगले दिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। शासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री फुलवरिया फोरलेन और प्रस्तावित रोपवे परियोजना का निरीक्षण भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed