फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi visit varanasi Special worship for PM Modi long life said Congress apologize for incident in Punjab

वाराणसी में सीएम योगी: पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए की विशेष पूजा, कहा- पंजाब की घटना के लिए देशवासियों से माफी मांगे कांग्रेस

Thu, 06 Jan 2022 07:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 07:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा कर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना की। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi Special worship for PM Modi long life said Congress apologize for incident in Punjab
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई घटना असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मान्यताओं की धज्जियां उड़ाने वाली है। यह देश के प्रधानमंत्री के प्रति पंजाब सरकार और कांग्रेस का गैर जिम्मेदाराना रवैया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो पंजाब सरकार आम नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करती होगी।  

विज्ञापन


गुरुवार शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रांगण में प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि पंजाब में जो गैर लोकतांत्रिक और असंवैधानिक कृत्य देखने को मिला है उसके लिए कांग्रेस देश की जनता से माफी मांगे। देश इस प्रकार की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए सीएम ने की विशेष पूजा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की है। बाबा विश्वनाथ की कृपा और पीएम नरेंद्र मोदी के कारण ही काशी विश्वनाथ धाम का भव्य स्वरूप नजर आ रहा है। बाबा की कृपा यूं ही बनी रहे और पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व व प्रेरणा निरंतर प्राप्त होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी बोले: नौकरी देने वाला बनिए, सरकार हर कदम पर आपके साथ

साजिशकर्ताओं को माफ नहीं करेगी देश की जनता

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई साजिश को देश के साथ साजिश बताते हुए कहा कि देशवासी साजिशकर्ताओं को माफ नहीं करेंगे। जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। लेकिन कुछ लोग इसमे सेंध लगाना चाहते हैं। जिसका प्रमाण बुधवार को पंजाब में हुए साजिश के रूप में देशवासियों के सामने आ चुका है।

काशी विश्वनाथ धाम में होगा क्राउड मैनेजमेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं  की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है। भक्तों की संख्या और सुविधा को देखते हुए धाम क्षेत्र में क्राउड मैनेजमेंट लागू किया जाएगा। 

ओमिक्रॉन का संक्रमण तो तीव्र लेकिन घबराने की जरूरत नहीं : सीएम

CM Yogi visit varanasi Special worship for PM Modi long life said Congress apologize for incident in Punjab
काशी विश्वनाथ धाम में प्रेस वार्ता करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का कोरोना प्रबंधन पूरी दुनिया में अव्वल रहा है। जिसको पूरी दुनिया में सराहा गया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई है। कोरोना का नया म्यूटेंट ओमिक्रॉन बहुत खतरनाक नहीं है। इसका संक्रमण तो तीव्र है लेकिन यह वायरल फीवर की तरह ही है। बावजूद इसके सतर्कता बरतकर ही हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत सकते हैं।

हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने मुफ्त वैक्सीन लगवाई है। पांच लाख से अधिक युवाओं को वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में 20 करोड़ 75 लाख लोगों का वैक्सीन लगा चुके हैं। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन सुरक्षा कवच है और सतर्कता व सावधानी भी जरूरी है।

घबराने की जरूरत नहीं है और 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो सकते हैं। होम आइसोलेशन में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। प्रदेश भर में निगरानी समितियों को सतर्क किया गया है और पीएम के मार्गदर्शन में हम कोरोना को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed