वाराणसी में सीएम योगी बोले: नौकरी देने वाला बनिए, सरकार हर कदम पर आपके साथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन कार्यक्रम में आठ लाभार्थियों को चेक और टूल किट वितरण किए। सीएम ने कमिश्नरी के एनआईसी में सुंदरपुर के उद्यमी संतोष अग्रहरि से बातचीत की और उनके मेटल शीट कटिंग मशीन के कारखाने के बारे में जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विभिन्न योजनाओं में वाराणसी के आठ लाभार्थियों को ऑनलाइन टूल किट और चेक का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि नौकरी के पीछे भागने की मंशा मत पालिए बल्कि नौकरी देने वाला बनिए, रोजगार से जुड़िए। यदि आप एक व्यक्ति को रोजगार देते हैं तो उसके पूरे परिवार की जीविका चलती है। रोजगार देंगे तो उसका असर गांव पर पड़ेगा और भी लोग उससे प्रोत्साहित होंगे। प्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ है।
कमिश्नरी के एनआईसी में ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सुंदरपुर के उद्यमी संतोष अग्रहरि से बातचीत की और उनके मेटल शीट कटिंग मशीन के कारखाने के बारे में जानकारी ली। उत्पादन और उसकी मार्केटिंग की व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने जाना।
जिला उद्योग केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक उद्योग के लिए अभिषेक वर्मा को दस लाख का ऋण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्पर्श अग्रहरि को शीट कटिंग उद्योग के लिए 20 लाख का ऋण, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के तहत दीपक वाही को सिल्क साड़ी उद्योग के लिए दस लाख का ऋण मुहैया कराया गया।
इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पूजा सेठ को टेलरिंग और ओडीओपी टूल किट योजना के तहत सेराज असलम अंसारी को सिल्क उद्योग के लिए टूल किट, मुद्रा योजना के तहत गारमेंट शॉप के लिए संजय कुमार यादव और संतोष को जनरल स्टोर के लिए दो-दो लाख और मोहम्मद फैज को साड़ी निर्माण के लिए मुद्रा योजना के तहत 9.50 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने सभी लाभार्थियों को सरकार की ओर से संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
20 लाख से शुरू किया व्यापार, आठ को दिया रोजगार
मुख्यमंत्री से संवाद करने वाले संतोष अग्रहरी ने बताया कि शीट कटिंग मशीन के जरिए आठ लोगों को रोजगार पर रखा हुआ हूं। उत्पादन, उसकी डिजाइन, मार्केटिंग और उसकी ब्राडिंग के जरिए अच्छा काम हो जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र की सहायता से कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए 20 लाख का ऋण मिला और कारोबार आगे बढ़ा चला। सुंदरपुर निवासी संतोष अग्रहरि ने बताया कि कोई भी काम धीरे-धीरे ही शुरू होता है, यह है कि हिम्मत और मेहनत नहीं छोड़ना चाहिए।