फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Varanasi visit tomorrow Inauguration of seven jetties and foundation stone of 8 will be laid

CM Yogi कल वाराणसी में: सात जेटी का उद्घाटन और 8 का करेंगे शिलान्यास, कई मंत्री भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

Thu, 10 Nov 2022 05:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

वाराणसी से लेकर कोलकाता के बीच कुल 60 जेटी बनाए जाने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में सात जेटी तैयार हुए हैं, जिनमें वाराणसी के तीन, बलिया में दो और चंदौली, गाजीपुर में एक-एक जेटी शामिल है। कल वाराणसी में सीएम योगी जेटी का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit tomorrow Inauguration of seven jetties and foundation stone of 8 will be laid
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा 11 नवंबर को वाराणसी के रविदास घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात जेटी का उद्घाटन और आठ जेटी का शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ दोपहर दो बजे से दो दिवसीय पीएम गतिशक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन बड़ालापुर स्थिति दीनदयाल हस्तकला संकुल में होगा।

विज्ञापन


वाराणसी से लेकर कोलकाता के बीच कुल 60 जेटी बनाए जाने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में सात जेटी तैयार हुए हैं, जिनमें वाराणसी के रविदास घाट, रामनगर, कैथी, चंदौली में बलुआ, गाजीपुर में कलेक्टर घाट, बलिया में उजियार घाट बरौली और शिवपुर शामिल हैं। उद्घाटन वाराणसी के रविदास घाट से 11 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा, जबकि इस मौके पर आठ जेटी का शिलान्यास भी किया जाना है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथियों के अलावा दो हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था रविदास घाट पर की जा रही है। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर दो बजे से पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से बांग्लादेश, भूटान, नेपाल देशों के अलावा कई राज्यों को भी जोड़ने की कोशिश होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनेवाल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री श्रीपत नायक, कैबिनेट मंत्री महेंद्र पांडेय, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में युवाओं से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

CM Yogi Varanasi visit tomorrow Inauguration of seven jetties and foundation stone of 8 will be laid
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 11 नवंबर को वाराणसी में प्रवास करेंगे। केंद्रीय मंत्री इस दौरान इनक्यूबेशन सेंटर बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी वार्ता करेंगे। इसके बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल (व्यापार केंद्र और संग्रहालय) में आयोजित प्रधानमंत्री गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
पढ़ें: लिखित आश्वासन पर माने फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्र, बीएचयू सिंह द्वार से धरना खत्म

यह सम्मेलन जलमार्ग क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देने के साथ प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के बारे में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करेगा। इसके बाद वे टेक्सटाइल से जुडे़ उद्यमियों से संवाद करेंगे और देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed