फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Varanasi visit Today vehicles on these roads are restricted see route diversion

वाराणसी में सीएम योगी: आज इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन देखकर निकलें

Fri, 13 May 2022 11:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 May 2022 11:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचने वाले हैं। वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit Today vehicles on these roads are restricted see route diversion
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचने वाले हैं। सीएम योगी के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे वाराणसी आएंगे। यहां वह जंगमबाड़ी मठ, डीएवीपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


भोजुबीर तिराहे से किसी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की ओर से नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो पुलिस लाइन चौराहा होते हुए आगे जाएंगे। इसके अलावा गोलघर कचहरी से भी कोई वाहन सर्किट हाउस तक नहीं जाएगी। दैत्रावीर से कोई भी वाहन जेपी मेहता की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन




अंधरापुल से किसी भी प्रकार के वाहनों को चौकाघाट चौराहे की ओर से नहीं जाने दिया जाएगा। दारानगर तिराहे से कोई वाहन डीएवी इंटर कॉलेज नहीं जाएंगे। गुरुवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अधिकारियों संग डीएवीपीजी कॉलेज, जंगमबाड़ी मठ सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों तक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां परखेंगे सीएम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले माह प्रस्तावित काशी दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों को परखने वाराणसी पहुंच रहे हैं। वो आज जंगमबाड़ी मठ में आयोजित श्री जगतगुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी का पंचाधिक शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम को विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे डीएवी पीजी कालेज में चौरीचौरा शताब्दी समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सीएम यहां के बाद देर रात शहर में निमार्णाधीन व पूरी हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। अगले दिन शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रशासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed