फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Varanasi visit for take stock of preparations before PM Modi banaras visit

वाराणसी पहुंचे CM योगी: पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का लेंगे जायजा, विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Fri, 17 Mar 2023 05:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियां परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं।  मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit for take stock of preparations before PM Modi banaras visit
वाराणसी एयरपोर्ट पर सीएम योगी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियां परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं।  मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेंगे। संभावित स्थलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम 4:40 बजे राजकीय विमान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।  एयरपोर्ट से 4:50 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से फूलपुर के करखियांव के लिए रवाना हुए। यहां निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

विज्ञापन

एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों के साथ करेंगे  रात्रि भोज

विकास कार्यों की समीक्षा के बाद सीएम साढ़े सात बजे नदेसर स्थित होटल में आयोजित एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक के दौरान प्रस्तावित रात्रि भोज में शामिल होंगे। रात नौ बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी के आगमन से पहले सर्किट हाउस की बिजली गुल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले सर्किट हाउस की बिजली गुल हो गई। बिजली कटते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बत्ती गुल के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई गई। पता चला कि केबिल में कुछ खराबी आई है। एडीएम सिटी के मुताबिक केबिल में खराबी पता चलते ही मैकेनिक बुलाकर उसे दुरस्त करा लिया गया। सर्किट हाउस में बिजली की कोई दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed