{"_id":"6b09623ba04f7980a9078ac4","slug":"cm-yogi-to-inaugurate-new-gallery-of-artifacts-at-bharat-kala-bhavan-banaras-biennale-to-held-every-two-years-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस बिएनाले: काशी में सीएम योगी करेंगे दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन, घाटों से गलियों तक होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस बिएनाले: काशी में सीएम योगी करेंगे दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन, घाटों से गलियों तक होंगे आयोजन
Fri, 27 Nov 2026 04:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:28 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ भारत कला भवन की नई दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन शनिवार को करेंगे। वहीं बनारस बिएनाले कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर तक कला- संस्कृति के रंग में पूरा शहर रंगेगा।
विज्ञापन
बनारस बिएनाले कार्यक्रम में आयोजकों ने दी खास जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को भारत कला भवन की दुर्लभ गैलरी का उद्घाटन करेंगे। कला संकाय के राधा कृष्णन सभागार में प्रतिनिधियों के साथ बातचीत भी करेंगे। बीएचयू के पंडित ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में बनारस बिएनाले कार्यक्रम में आयोजकों ने ये जानकारी दी। शुक्रवार को पहले सीआईआई बनारस बिएनाले 2026 का शुभारंभ किया गया। इसमें बनारस की वस्त्रकला पर बातचीत की गई। उद्यमी माधव सिंधिया ने कहा कि यह कार्यक्रम हर दो वर्षों पर होगा।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि काशी की सदियों पुरानी विरासत अब समकालीन कला के रंगों में नजर आएगी। 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाला यह आयोजन काशी की कला, संस्कृति, संगीत, वस्त्र और शिल्प परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार और बीएचयू के सहयोग से आयोजित इस बिएनाले में देश-विदेश के कलाकारों, कला प्रेमियों, पर्यटकों और शिल्पकारों को जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
'काशी/लाइट : सिटी एज सेंसेरियम' थीम पर आधारित इस आयोजन में बनारस को केवल देखने का नहीं, बल्कि सुनने, महसूस करने और अनुभव करने वाले शहर के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। खास बात यह है कि यह आयोजन किसी एक परिसर या सभागार तक सीमित नहीं रहेगा। शहर के घाटों, पुरानी गलियों, संग्रहालयों, कला दीर्घाओं, विश्वविद्यालय परिसरों और शिल्प समूहों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएचयू में दिखेगी प्राचीन और आधुनिक कला की जुगलबंदी
बिएनाले का प्रमुख केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय रहेगा। भारत कला भवन संग्रहालय, अहिवासी गैलरी और स्वतंत्रता भवन में विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। भारत कला भवन में 'लाइन्स इन द वाटर' प्रदर्शनी के जरिए बनारस के नदी और घाटों से जुड़े सांस्कृतिक जीवन को कला के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसमें प्राचीन लघुचित्रों और मूर्तियों के साथ आधुनिक भारतीय कलाकारों की कृतियां भी प्रदर्शित होंगी।
वहीं, 'एक धागा, एक दुनिया : रेशम, जरी और काशी का प्रकाश' प्रदर्शनी में बनारसी ब्रोकेड और जरी बुनाई की विश्व प्रसिद्ध परंपरा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें पुराने ऐतिहासिक वस्त्रों के साथ समकालीन डिजाइन और रचनाएं भी देखने को मिलेंगी। अहिवासी गैलरी में देश के प्रसिद्ध फोटोग्राफरों की तस्वीरें और स्वतंत्रता भवन में बीएचयू के विद्यार्थियों व शिक्षकों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

नमो घाट पर सजेगा कारीगरी और संगीत का मंच
नमो घाट स्थित पेशवा हवेली में कारीगरी मंडप और फूड स्ट्रीट आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां भारतीय शिल्प, खानपान और संगीत का संगम देखने को मिलेगा। ट्रायो बनारस, कबीर कैफे और बैकस्टेज सिबलिंग्स जैसे कलाकार और संगीत समूह अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ क्रिएटर्स मंच पर भारतीय विरासत, संस्कृति और रचनात्मकता से जुड़े सत्र आयोजित होंगे।