फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में सीएम की काशी यात्रा: विश्वनाथ धाम में CM Yogi ने की पूजा, बाबा कालभैरव का आशीर्वाद भी लिया

Sun, 19 Mar 2023 07:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Mar 2023 07:35 AM IST
सार

CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे और पूजन-अर्चन किया। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi reached Kashi Vishwanath Dham, worshiped and took blessings of Baba
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर श्रद्धालु की सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। इंतजाम ऐसा होना चाहिए कि श्रद्धालु सुगमता से दर्शन पूजन कर सकें।



मुख्यमंत्री ने शनिवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। अर्चकों ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। इसके बाद सीएम गर्भगृह से बाहर निकले और उन्होंने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया। साथ ही श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालु अच्छी व खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर जाएं, यह सुनिश्चित करना है। भक्त और भगवान के बीच में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।

CM Yogi reached Kashi Vishwanath Dham, worshiped and took blessings of Baba
बाबा कालभैरव मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने शनिवार की सुबह ही सर्किट हाउस परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से कहा कि गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए।
ये भी पढ़ें- बाबा के दरबार जाएंगे CM Yogi: काशी में दिखा सीएम का अलग अंदाज, कहीं बच्चों को बांटी टॉफी तो कहीं...




 
CM Yogi reached Kashi Vishwanath Dham, worshiped and took blessings of Baba
करखियावं इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
समय काम पूरा कराना भी प्राथमिकता है। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, डीएम एस. राजलिंगम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi reached Kashi Vishwanath Dham, worshiped and took blessings of Baba
काल भैरव मंदिर में भी सीएम ने किया 100वीं बार दर्शन पूजन बतौर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने शनिवार को काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया। गर्भगृह में काशी के कोतवाल की आरती उतारी। मंदिर के पुजारी सदनलाल दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह लगभग 9:15 बजे मंदिर आए थे।

विज्ञापन
CM Yogi reached Kashi Vishwanath Dham, worshiped and took blessings of Baba
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
श्री कालभैरव मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही बाहर निकले तो डमरू बजाते छोटे बच्चे को देख रुक गए। मुख्यमंत्री ने बच्चे से उसका नाम व उसके परिजनों का कुशलक्षेम पूछा और दुलारते हुए आगे बढ़ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed