{"_id":"63bbb6d1664dee760b023407","slug":"cm-yogi-leaves-for-lucknow-after-taking-blessings-of-baba-kalbhairav-who-stayed-in-banaras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेकर सीएम योगी लखनऊ रवाना, खराब मौसम के कारण बनारस रुके थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बाबा कालभैरव का आशीर्वाद लेकर सीएम योगी लखनऊ रवाना, खराब मौसम के कारण बनारस रुके थे
Mon, 09 Jan 2023 12:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव दरबार में हाजिरी लगाई। बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
कालभैरव मंदिर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव दरबार में हाजिरी लगाई। जहां विधि विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया और फिर लखनऊ जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने रात्रि प्रवास बनारस में ही किया था। कोहरे के चलते रविवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दौरा रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता 300 मीटर से कम होने के चलते सीएम का विमान उड़ान नहीं भर सका था। वो एयरपोर्ट से लौटे और उन्होंने रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही किया। सोमवार सुबह काल भैरव मंदिर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने घंटी बजाते हुए भगवान भैरव की आरती उतारी। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे जहां से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री वीवीआईपी लाऊंज में बैठकर दृश्यता सामान्य होने का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे बाद 12:17 बजे मुख्यमंत्री के विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
पढ़ें: सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने निकले सीएम योगी, लोग बोले- जिंदगी भर ना भूल पाएंगे ये दिन
विज्ञापन