फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने निकले सीएम योगी, लोग बोले- जिंदगी भर ना भूल पाएंगे ये दिन

Sun, 08 Jan 2023 11:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi came out to know condition of night shelters in cold night in varanasi
सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीएचयू कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रविदास पार्क पहुंचे। यहां पर संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने क्रूज से गंगा पार रेती पर बन रही टेंट सिटी का निरीक्षण किया। वहां से मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे और इसके बाद सीधे रैन बसेरे का हाल लेने पहुंच गए। रैन बसेरे का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रहने वालों से कुशलक्षेम पूछा।



रामचरण कुशवाहा से पूछा कि रैन बसेरा में किसी प्रकार की कोई कमी तो नहीं है। जवाब मिला, सब कुछ ठीक है। यहां सीएम ने महिलाओं से भी बातचीत की। अचानक सीएम योगी को सामने देख रैन बसेरे में ठहरने आए लोग हैरान रह गए। सीएम ने सर्दी के मौसम में इंतजामों को देखा। अपने हाथों से कंबल और खाने के पैकेट बांटे। सीएम से यूं अचानक हुए आत्मीय संवाद ने कई लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे। 

CM Yogi came out to know condition of night shelters in cold night in varanasi
सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से आत्मीय संवाद किया।

CM Yogi came out to know condition of night shelters in cold night in varanasi
सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात पूरा ध्यान रखें कि ठंड में कोई भी खुले में न सोने पाए। रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi came out to know condition of night shelters in cold night in varanasi
सर्द रात में रैन बसेरों का हाल जानने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

अस्सी घाट से जलयान से टेंट सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। टेंट सिटी में बने सभागार में वीडियो क्लिब के जरिये सीएम को वहां उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि टेंट सिटी के लिए दी गई सुविधाओं का ट्रायल कर लें। हर दिन उसकी जांच करते रहें। 

विज्ञापन
CM Yogi came out to know condition of night shelters in cold night in varanasi
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा किनारे टेंट सिटी बसी होने के कारण साफ सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के फेरे यहां नियमित रहें और टेंट सिटी के बाहर सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा सीवर लाइन की दिन में दो बार जांच कराई जाए। दोनों छोर पर दो पुलिस चौकी स्थापित कर यहां 24 घंटे गश्त की व्यवस्था रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed