आज काशी आ रहे हैं CM Yogi: हरहुआ फ्लाईओवर से नहीं जाएगा कोई वाहन, रहेगा रूट डायवर्जन, जानें पूरा प्लान
CM Yogi Varanasi Visit: एडीसीपी यातायात राजेश पांडेय के अनुसार, मुख्यमंत्री जब आएंगे, तब वाहनों को रोका जाएगा। साथ ही वैकल्पिक मार्ग के जरिये वाहनाें को निकाला जाएगा सगुनहा तिराहे से वाहन एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाएगा।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वह अपराह्न बाद चार बजे आएंगे। देर रात तक निरीक्षण करके लौट जाएंगे।
एडीसीपी यातायात राजेश पांडेय के अनुसार, मुख्यमंत्री जब आएंगे, तब वाहनों को रोका जाएगा। साथ ही वैकल्पिक मार्ग के जरिये वाहनाें को निकाला जाएगा सगुनहा तिराहे से वाहन एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाएगा। बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेगा। इन वाहनों को बड़ागांव थाने की तरफ से निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी से पहले कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी, तैयारियों का लेंगे जायजा
हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएगा। व्यास मोड़ और भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहन हरहुआ नहीं जा सकेगा। गिलट बाजार तिराहा से वाहन शिवपुर तरना नहीं जा पाएंगे। भोजूबीर तिराहे से वाहन सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाएंगे। गोलघर कचहरी से वाहन सर्किट हाउस की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को अंबेडकर चौराहा व अर्दली बाजार की तरफ से निकाला जाएगा। जेपी मेहता तिराहा से भोजूबीर तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों को सेंट्रल जेल रोड से शिवपुर की तरफ निकाला जाएगा। अंबेडकर चौराहा से वाहन गोलघर कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। पांडेयपुर फ्लाईओवर से पुलिस लाइन चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। उधर, अंधरापुल से चौकाघाट की तरफ वाहन नहीं जाने पाएंगे।