फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP CM Yogi in Varanasi Today: Visited Kashi Vishwanath Temple, Address Public Meeting Mission 2024

वाराणसी में सीएम योगी: मिशन-2024 का किया शंखनाद, जनसभा में बोले- पीएम मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया

Mon, 26 Jun 2023 05:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 05:57 PM IST
सार

 CM Yogi Varanasi Visit Today :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर  वाराणसी पहुंचे। काशी कोतवाल मंदिर और बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP CM Yogi in Varanasi Today: Visited Kashi Vishwanath Temple, Address Public Meeting Mission 2024
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन-2024 का शंखनाद करने वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए देश के खिलाफ विपक्ष साजिश में शामिल है। जेपी और लोहिया के नाम को भुनाने वाले आज कांग्रेस के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। 2024 में जनता इसका भी जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को आपदा को अवसर में बदलना सिखाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बचपन के प्यार का कत्ल; देवांश की मां ने हत्यारी BHU छात्रा को दी बद्दुआएं, कहा- इसी जन्म में अंजाम भुगतोगी
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर काॅलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी देश सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि से आगे बढ़ता है। पिछले नौ वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। सीएम ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और वहां की संसद में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत हुआ, उससे दुनिया में भारत का गौरव और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद पर नकेल कसी गई। आज दुश्मन हमारी सीमाओं की तरफ नजर उठाने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP CM Yogi in Varanasi Today: Visited Kashi Vishwanath Temple, Address Public Meeting Mission 2024
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का नौ साल का सफल कार्यकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में उपलब्धियों से भरा रहा है। 1947 से लेकर 2014 तक देश में केवल छह एम्स थे, लेकिन बीते नौ वर्षों में 22 एम्स का निर्माण हुआ। आज देश और प्रदेश दोनों नए दौर में आगे बढ़ रहा है। सीएम ने कहा देश के विकास में वाराणसी एक मॉडल के रूप में दुनिया के सामने है। अब काशी में जाम की समस्या का समाधान हो चुका है। जनसभा संबोधित करने के पहले सीएम योगी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र दिया।

पाकिस्तान में लोग भूखे-नंगों की तरह

पाकिस्तान में लोग भूखे-नंगे, भारत में मिल रहा फ्री राशन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जाता है, जबकि पाकिस्तान में लोग भूखे-नंगों की तरह एक-दूसरे से राशन के लिए लड़ रहे हैं। जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन किया, उसे पछाड़कर भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जी20 देशों की अध्यक्षता भी कर रहा है।

सीएम ने दुबई रवाना किया बनारसी लंगड़ा आम और मिर्च
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करखियांव स्थित एकीकृत पैक हाउस से बनारसी लंगड़ा आम और मिर्च के निर्यात को हरी झंडी दिखाकर दुबई रवाना किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित पैक हाउस से निर्यात की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed