{"_id":"62ebb5a47fe1c860a93ea036","slug":"cm-yogi-in-varanasi-latest-news-will-do-on-site-inspection-of-two-projects-at-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री, रात में दो परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi in Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री, रात में दो परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
Thu, 04 Aug 2022 05:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 Aug 2022 05:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और जिले में चल रही विकास योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। कालभैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद देर रात वे दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे हैं। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और जिले में चल रही विकास योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वे वाराणसी मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री फुलवरिया फोरलेन और प्रस्तावित रोपवे परियोजना का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कल करेंगे पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक
सावन महीने में मुख्यमंत्री का पहला वाराणसी दौरा है। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सहूलियत आदि पर भी सीएम जानकारी लेंगे। इसके लिए अलग से प्रस्तुतीकरण भी तैयार किया गया है। शुक्रवार सुबह पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन