फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi held meeting in varanasi for mission 2019 victory

काशी से हुआ 'मिशन 2019' जीतने की तैयारी का शंखनाद, सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं में बांटा 'ज्ञान'

Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
CM yogi held meeting in varanasi for mission 2019 victory
'मिशन 2019' की तैयारी का शंखनाद - फोटो : अमर उजाला

सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के सहारे 'मिशन 2019' जीतने की तैयारी का शंखनाद काशी से हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से कार्यकर्ता संपर्क करें। सरकार के प्रति उनकी क्या सोच है। उनके विचारों का वीडियो क्लिप बनाएं और उसे दिल्ली व लखनऊ मुख्यालय के ईमेल पर भेजें।

विज्ञापन


गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में भाजपा की छह लोकसभा सीटों के संचालन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर और सुल्तानपुर के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विस्तारक, सभी मोर्चे के जिला अध्यक्ष शामिल रहे। 
विज्ञापन


सीएम ने मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्य में तेजी लाने को कहा। सीएम ने कहा कि वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'मेरा बूथ सबसे मजबूत', इस आधार पर यदि कार्यकर्ता कार्य करें तो चुनाव आपकी मुट्ठी में होगा। इसी तर्ज पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो-दो लोकसभा की बैठकें आयोजित कर चुनाव की तैयारियों को और गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने दीप जलाकर की। उसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यता अभियान पर कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विजयादशमी से हर विधानसभा में पद यात्रा होंगी। इसके माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री व काशी क्षेत्र के प्रभारी सलिल विश्नोई ने किया। 

24 बिंदुओं पर ध्यान रखेंगे कार्यकर्ता

CM yogi held meeting in varanasi for mission 2019 victory
भाजपा की छह लोकसभा सीटों के संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी 24 बिंदुओं को ध्यान में रख कर करेगा। बूथ की सामाजिक रचना के अनुसार बूथ समिति का गठन, मोर्चा का गठन, सदस्यता सूची का सत्यापन, सदस्यता सूची अपडेट करना, मतदान केंद्रवार बैठकें करना, बूथ सदस्यों की मोबाइल नंबर सहित सूची बनाना, हर बूथ की पांच बाइक धारकों की सूची बनाना, बूथ स्तर पर लाभार्थी सूची बनाना, उनका सम्मेलन करना आदि के बारे में बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता, मतदाता एवं जनता से डायरेक्ट कनेक्शन से गठबंधन को ध्वस्त कर देंगे । आगामी संगठन के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि गांव संपर्क अभियान, पिछड़े वर्ग की बैठकें, सभी मोर्चों के प्रदेश कार्य समिति की बैठकें होेंगी।

साथ ही बूथ स्तर दीवार पर लेखन जिसमें प्रमुख रूप से पार्टी के नारे, पार्टी का निशान लिखे जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में तेजी लाएं और प्रत्येक बूथ पर कम से कम बीस सदस्य एससी-एसटी के एवं 20 सदस्य ओबीसी के अवश्य बनाएं । मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान, मतदाता सूची को सुधारने का सुअवसर है कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लग जाएं ।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को डांटा

CM yogi held meeting in varanasi for mission 2019 victory
varanasi - फोटो : अमर उजाला

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मिशन 2019 का शंखनाद कर चुकी है, वहीं पार्टी के कुछ गैर जिम्मेदार पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के रवैए से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय खुश नहीं दिखे।  

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में न केवल मुख्यमंत्री बल्कि प्रदेश अध्यक्ष नाराज रहे। पहले पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराज हुए। फिर देर से आने वालों पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई थी, उसे लेकर उनका कोई होमवर्क नहीं था, इसने भी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को नाराज किया।

सूत्रों के अनुसार विधायकों में सुरेंद्र नारायण सिंह विधायक बैठक में रहे जबकि रवींद्र जायसवाल, अवधेश सिंह और सुशील सिंह नहीं थे। इसके अलावा विधायकों में सौरभ श्रीवास्तव, अशोक धवन देर से पहुंचे।

प्रदेश के राज्यमंत्री व दक्षिणी विधायक डा. नीलकंठ तिवारी मुख्यमंत्री के आने से पहले आते-जाते रहे। एक ओर अंदर बैठक चल रही थी तो वहीं बैठक के बाहर सड़क पर कई पदाधिकारी इधर उधर दिखाई पड़े। पूछने पर बताया कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं है। 

सीएम ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सीएम ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी इतनी योजनाएं कभी नही आई जितनी मोदी सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में आई हैं। कमोबेश यही स्थिति उत्तर प्रदेश की है । उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 1 करोड़ 46 लाख शौचालय बनवाए, विद्युत कनेक्शन आसान किया। गांव-गांव विद्युतीकरण करवाया।

आयुष्मान भारत योजना लागू करके गरीब पीड़ितों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई। मुद्रा योजना के तहत लोगों ने नए सिरे से अपना व्यापार शुरू किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकार में कभी भी गेहूं, धान आदि फसलों का क्रय नहीं किया गया लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार ने फसल आने से पहले क्रय केंद्र खोल दिए। प्रदेश सरकार में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ  किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed