परियोजनाओं के लिए सीएम योगी ने पीएम का जताया आभार, बोले- महामारी में भी दौड़ रही काशी की विकास यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी को 1475 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। सीएम योगी आदित्याथ ने पीएम मोदी का आभार जाता है। मुख्यमंत्री ने कहबा कि स्मार्ट काशी देश दुनिया के लिए बनी मॉडल बन रही है। प्रधानमंत्री के स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि काशी सात वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांस्कृतिक राजधानी काशी पिछले सात वर्षों में अपनी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाईयों को छू रही है। देश-दुनिया और प्रदेश के लिए स्मार्ट काशी एक मॉडल बनी हुई है। यह सब कुछ मुमकिन हो पाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्पों और प्रेरणा की बदौलत। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय काशी दौरे में आयोजित जनसभा के स्वागत भाषण में कहीं।
बीएचयू आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 16 माह से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है, लेकिन काशी की विकास यात्रा अनवरत जारी है। इस विकास का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई काशी अब स्मार्ट काशी के रूप में जानी जा रही है। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन आज काशी सहित प्रदेश को नए शिखर की ओर से ले जा रहा है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री का उत्तम मार्गदर्शन मिला, उसकी न केवल विश्वभर में सराहना हुई, बल्कि लोगों ने उसे आत्मसात भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान काशी में दस हजार तीन सौ करोड़ की परियोजनाएं पूरी हुईं और लगभग दस हजार 284 करोड़ की परियोजनाएं गतिमान हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पेयजल, बिजली और बेहतर कानून व्यवस्था का लाभ स्मार्ट काशी की जनता को मिल रहा है। मंचासीन अतिथियों में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल मौजूद रहे।
वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास के लिए प्रस्तावित परियोजनाएं
- केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान द्वारा सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेकभनीकल सपोर्ट का निर्माण- 40.10 करोड़
- आईटीआई महंगाव का निर्माण-- 14.16 करोड़
- राजघाट प्राथमिक विद्यालय का पुनर्विकास- -2.77 करोड़
- वाराणसी नगर के सिस वरूणा क्षेत्र में वॉटर सप्लाई स्क्रीम प्रायरिटी-1के सुदृढ़ीकरण के कार्य - 108.53 करोड़
- वाराणसी में ट्रांस वरूणा क्षेत्र में वॉटर सप्लाई परियोजनाओं पर स्काडा आटोमेशन - 19.49 करोड़
- वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भेलूपुर, वाराणसी में 2.0 मेगावाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना - 17.24 करोड़
- वाराणसी नगर के सिस वरूणा क्षेत्र में पेयजल संचालन के लिए संबंधित आवश्यक - 7.41- करोड़
- वाराणसी नगर के मोहन कटरा कोनिया घाट क्षेत्र के अंतर्गत ट्रेन्चलेस विधि से सीवर लाइन बिछाने एवं तत्संबंधित कार्य - 15.03 करोड़
- घाट पंपिंग स्टेशन, सीवेज पंपिंग स्टेशन, एसटीपी पर स्काडा आटोमेशन एवं ऑनलाइन इफ्लूएंट मॉनिटरिंग सिस्टम के निर्माण कार्य - 9.64 करोड़
- कोनिया मेन पंपिंग स्टेशन पर 0.8 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट एवं ग्रिड कनेक्शन की स्थापना - 5.89 करोड़
- मुकीमगंज व मच्छोदरी क्षेत्र के अंतर्गत ट्रेंचलेस विधि से सीवर लाइन बिछाने एवं तत्संबंधित कार्य - 2.83 करोड़
- लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अरबन प्लेस मेकिंग का कार्य - 8.50 करोड़
- करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में आम व वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निर्माण - 15.78 करोड़
- पुलिस लाइन वाराणसी में ट्रांजिट हास्टल दो ब्लॉक का निर्माण व आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन सेक्टर इकाई वाराणसी के कार्यालय भवन का निर्माण - 26.70 करोड़
- रायफल एवं पिस्टल शूटिंग रेंज का निर्माण - 5.04 करोड़
- 47 ग्रामीण संपर्क मार्ग कुल लंबाई 152.092 किमी के नवीनीकरण, मरम्मत कार्य, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य - 111.26 करोड़
- जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 143 नग हर घर नल से जल योजना का कार्य - 428.54 करोड़
वाराणसी में लोकार्पण के लिए प्र्रस्तावित परियोजनाओं का विवरण
- अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र (रूद्राक्ष) का निर्माण - 186.00 करोड़
- गोदौलिया पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण - 19.55 करोड़
- वाराणसी शहर में पुरानी सीवर लाईन का सीआईपीपी लाईनिंग द्वारा जीर्णोद्वार - 21.09 करोड़
- वाराणसी शहर में सीवर जीर्णोंद्वार कार्य - 8.12 करोड़
- शहर के छह मुख्य स्थानों पर ऑडियो-विजुअल बिग एलईडी स्क्रीन - 8.87 करोड़
- वाराणसी शहर के चार पार्कों का सौंदर्यीकरण - 4.45 करोड़
- बीएचयू में 100 बेड एमसीएच विंग का निर्माण - 45.50 करोड़
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय, पांडेयपुर में 50 बेड़ एमसीएच विंग का निर्माण - 17.39 करोड़
- बीएचयू में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ आफ्थैल्मोलाजी का निर्माण - 29.63 करोड़
- श्री लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर में आवासीय भवन का निर्माण - 11.97 करोड़
- 14 विभिन्न अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में पीएसए आक्सीजन जनरेशन - 11.00 करोड़
- बीएचयू में 80 टीचर रेजिडेंसियल फ्लैट का निर्माण - 46.71 करोड़
- मच्छोदरी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व कौशल विकास केंद्र का विकास - 14.21 करोड़
- राजकीय महिला पालिटेकिभनक वाराणसी में आईटी ब्लॉक, कक्षा, प्रयोगशाला एवं आवासीय भवनों का निर्माण कार्य - 4.39 करोड़
- चार स्कूल एवं कालेज में तीन महिला छात्रावास, कक्षा एवं प्रयोगशाला का निर्माण - 5.79 करोड़
- गंगा नदी में पर्यटन विकास के लिए रो-रो वैसल्स का संचालन - 22.00 करोड़
- राजघाट से अस्सी घाट तक क्रूज बोट का संचालन - 10.72 करोड़
- 84 घाटों पर सूचना पट्ट स्थापना कार्य - 5.08 करोड़
- रामेश्वर में पर्यटन विकास का कार्य - 8.00 करोड़
- पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के 33.91 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण - 62.04 करोड़
- वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर तीन लेन फ्लाईओवर का निर्माण - 50.17 करोड़
- 18 ग्रामीण संपर्क मार्ग एवं एक शहरी संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत, चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण - 53.43 करोड़
- कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर का निर्माण - 2.40 करोड़
- ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र - 4.45 करोड़
- केंद्रीय कारागार वाराणसी की मुख्य नए प्राचीर का निर्माण - 17.51 करोड़
- राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन योजना के अंतर्गत दो पेयजल परियोजना - 4.83 करोड़
- श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत दो पेयजल परियोजना - 7.72 करोड़
- विश्व बैंक सहायतित नीर निर्मल परियोजना बैच-2 अंतर्गत 11 पेयजल परियोजना - 61.00 करोड़