फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi congratulates akshat for getting third rank in All India NEET

नीट रिजल्ट : ऑल इंडिया में तीसरी रैंक पाने वाले अक्षत को सीएम योगी ने दी बधाई

Thu, 06 Jun 2019 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi congratulates akshat for getting third rank in All India NEET
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)।

नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल करने वाले बनारस के अक्षत कौशिक को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। अक्षत कौशिक ने नीट में 720 में से 700 नंबर हासिल किए। इसके साथ ही वह यूपी में भी टॉपर बन गए।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि बनारस के अक्षत कौशिक को मेरा अशीर्वाद और बधाई, जिन्होंने नीट में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। आपने हमें गौरवान्वित किया है। बहुत बढ़िया। साथ ही लिखा कि बाकी सभी पास होने वाले छात्रों को भी स्नेह और शुभकामनाएं।
विज्ञापन

 



वाराणसी के अक्षत कौशिक ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी और उत्तर प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। अक्षत ने इसी साल वाराणसी के दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12 वीं की परीक्षा पास की, इसमें उन्होने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अक्षत के पिता का नाम किरन कौशिक है, जो खुद एक डॉक्टर हैं। उनका पूरा परिवार शहर के दुर्गाकुंड में रहता हैं। उन्होंने बताया कि वह नीट की परीक्षा पास करने के लिए रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ते थे और सबसे ज्यादा मेहनत 12वीं का रिजल्ट आने के बाद शुरू कर दी थी।


अक्षत का कहना है कि वह एंडोक्राइनोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। साथ ही उनका कहना है कि वह दिल्ली के एम्स से पढ़ाई करना चाहते हैं, इसके लिए वह 12 जून को रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नीट परीक्षा का बुधवार को परिणाम घोषित किया गया।

नीट में ऑल इंडिया में पहली रैंक राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने हासिल की है। उनके 701 नंबर आए, तो वहीं दिल्ली के भाविक बसंल ने 700 नंबर अंक के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की। चौथे पर हरियाणा के स्वाष्तिक भाटिया (696), पांचवें पर यूपी के मेरठ से अनंत जैन (695), छठे पर महाराष्ट्र के भट सार्थक राघवेंद्र (695), सातवें पर तेलंगाना की माधुरी रेड्डी (695), आठवें पर उत्तर प्रदेश के ध्रुव कुशवाहा (695), नौंवे नंबर पर दिल्ली के ही मिहिर राय (695) और 10वीं रैंक मध्य प्रदेश के राघव दुबे (691) हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed