Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi Chhath greetings Wearing turban says Bhojpuri May blessings Chhathi Maiya Sun God remain upon everyone

सीएम ने दी छठ की बधाई: सिर पर साफा बांधकर भोजपुरी में बोले- छठी मइया और सूर्यदेव की कृपा सभी पर बनल रहे

Sun, 15 Nov 2026 02:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 02:12 PM IST
सार

सीएम योगी ने भोजपुरी में संदेश जारी कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया। मातृशक्ति के तीन दिवसीय निर्जला व्रत और तपस्या को नमन किया। बेटियों की सुरक्षा, परिवारों की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और युवाओं को रोजगार मिलने की कामना की।

विज्ञापन
CM yogi Chhath greetings Wearing turban says Bhojpuri May blessings Chhathi Maiya Sun God remain upon everyone
सीएम योगी ने किया संबोधित। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर भोजपुरी में संदेश जारी कर पूर्वांचल, बिहार समेत देश-दुनिया में रहने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मइया और भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। यह हमें श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन की सीख देता है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छठ पर्व की विशेषता है कि इसमें उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा जीवन में संतुलन और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देती है। उन्होंने छठ महापर्व की सबसे बड़ी शक्ति मातृशक्ति को बताया। कहा कि माताएं और बहनें तीन दिनों तक निर्जला व्रत रखकर परिवार, संतान और पूरे समाज के मंगल के लिए कठिन तपस्या करती हैं। उनका यह समर्पण और त्याग भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।

विज्ञापन
Trending Videos

छठ महापर्व की दी बधाई

योगी आदित्यनाथ ने छठ को सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बताया। कहा कि आज देश-दुनिया के हर कोने में छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान केवल एक भाषा या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सांस्कृतिक विविधता, एकात्मता और सेवा की भावना दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया है, जहां हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार पर्व और त्योहार मना सके। उन्होंने छठी मइया से प्रार्थना की कि हर मां-बहन का जीवन सुखमय हो, बेटियों को सुरक्षा मिले और हर परिवार में खुशहाली आए। किसानों के खेत लहलहाते रहें और युवाओं को रोजगार मिले।

उन्होंने कामना की कि उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल, बिहार और देश-दुनिया में रहने वाले सभी परिवारों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए जय छठी मइया और जय भगवान सूर्यदेव के उद्घोष के साथ अपना संदेश समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed