फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cm yogi asked about BHU condition and tell order to DM

वाराणसी पहुंचते ही सीएम योगी ने जाना बीएचयू का हाल, डीएम को दिए खास निर्देश

Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi asked about  BHU condition and tell order to DM
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
शास्त्री स्मृति संग्रहालय का लोकार्पण करने वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन पहले बीएचयू में हुए उपद्रव और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री ने तीन दिन के पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएचयू प्रशासन के साथ मजबूत कार्ययोजना बनाई जाए। ताकि चंद अवांछनीय तत्वों के चलते हजारों बच्चों का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बीएचयू प्रशासन के संपर्क में हैं और उनकी हर संभव मदद की जा रही है। हॉस्टल खाली होने के बाद अब दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से बातचीत के बाद कहा कि बीएचयू परिसर में उपद्रव करने वालों को चिह्नित करने के बाद उनका सत्यापन कर लिया जाए।
विज्ञापन


गुरुवार से आईएमएस में चिकित्सकों और मरीजों की सुरक्षा के लिए 30 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बीएचयू रिटायर्ड आईपीएस या पीपीएस को सुरक्षा का नोडल अधिकारी बनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में निचले स्तर पर भी अब भी भ्रष्टाचार

Cm yogi asked about  BHU condition and tell order to DM
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल के जिलाधिकारियों के साथ बैठक में कहा, सरकारी कार्यालयों में निचले स्तर पर अब भी भ्रष्टाचार है। यह जिम्मेदारी आप लोगों की है जनता को भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी तंत्र मुहैया कराएं। विकास योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता और समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताई और हर हाल में उनके समय पर समाप्त करवाने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक महीने में 14000 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाए जाने की बात कही। उन्होंने एक अक्टूबर से चलने वाले अभियान के दौरान मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर करने तथा वास्तविक मतदाताओं को हर हालत में मतदाता सूची में शामिल करने को कहा।

बैठक में सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश के सूचना राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी वाराणसी सुरेंद्र सिंह सहित वाराणसी मंडल के जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

साफ सफाई और सड़कें क्यों नहीं सुधर रहीं?

Cm yogi asked about  BHU condition and tell order to DM
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि साफ सफाई और सड़कों पर काम क्यों नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 15 अक्तूबर के बाद सड़कों का निर्माण शुरू होगा। बरसात के चलते यह काम रुका था। मुख्यमंत्री ने सड़कों किनारे गंदगी और टूटी सड़कों पर नाराजगी भी जताई।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां भी जानी
मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली। बताया गया कि 10 अक्तूबर से प्रवासी भारतीय सम्मेलन की कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने काशी आतिथ्य में मेहमाननवाजी करने वालों की सूची की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि एप के जरिए आवदेन कराया जा रहा है और इसके लिए मोहल्लों में जागरूकता कैंप भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed