फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath will visit varanasi meeting with administration officer and review of stopping of coronavirus infection

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच काशी में प्रशासनिक तैयारियों की हकीकत जानेंगे सीएम योगी, कल करेंगे दौरा

Sat, 25 Jul 2020 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath will visit varanasi meeting with administration officer and review of stopping of coronavirus infection
सीएम योगी आदित्यानाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण में प्रशासनिक तैयारी को जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी आएंगे। वह बीएचयू सभागार में वाराणसी मंडल के अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे की बैठक करेंगे। इसमें कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग की समीक्षा कर आगे की रणनीति बताएंगे।

विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सीधे बीएचयू सभागार में वाराणसी के अलावा जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के अधिकारियों की बैठक करेंगे।
विज्ञापन



इसके बाद देर शाम वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। यहां बता दें कि वाराणसी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1834 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिले के नोडल अधिकारी डॉ रजनीश दुबे और देवेश चतुर्वेदी शनिवार देर शाम वाराणसी पहुंचेंगे। वे भी देर रात में अफसरों के साथ तैयारी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed