फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath will come to Varanasi tomorrow he will review Kashi Vishwanath Dham inauguration and preparations many programs

कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत कार्यक्रमों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Sat, 04 Dec 2021 01:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Dec 2021 01:34 AM IST
सार

रविवार को वाराणसी आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास और दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi adityanath will come to Varanasi tomorrow he will review Kashi Vishwanath Dham inauguration  and preparations many programs
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिववीय दौरे पर काशी आएंगे। सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वे बनारस रेल कारखाना (बरेका) में पीएम के रात्रि प्रवास और आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को परखेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर भी जाएंगे। रविवार को वाराणसी आ  रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास और दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


पीएम के आगमन से पहले वाराणसी में कैंप करेंगे सीएम योगी
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की बैठक में पीएम के दो दिवसीय काशी प्रवास की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सभी विभागों को दिए गए कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ ही उनके नोडल अधिकारियों से भी उनकी तैयारी जानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 23 को फिर आएंगे पीएम मोदी, रोपवे और मंडलीय कार्यालय परियोजना की देंगे सौगात

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण से पहले वाराणसी में कैंप करने की तैयारी कर रहे हैं। पांच दिसंबर की बैठक के बाद सीएम के काशी प्रवास की तिथि भी तय हो जाएगी। फिलहाल सीएम के नौ दिसंबर से 14 दिसंबर तक काशी प्रवास की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
पढ़ेंः कल चंदौली आएंगे सीएम योगी: 19 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, जनसभा को करेंगे संबोधित

स्वर्वेद महामंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर्वेद महामंदिर के वार्षिकोत्सव में 14 दिसंबर को उमरहां जाएंगे। इस दौरान विहंगम योग में शामिल श्रद्धालुओं को पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वे दोपहर में स्वर्वेद महामंदिर पहुंचेंगे। विहंगम योग के कार्यक्रम के बाद पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए 13 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर के विहंगम योग में जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति के बाद जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। स्वर्वेद महामंदिर में पीएम करीब डेढ़ घंटे तक रुकेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में पूजा अनुष्ठान के बाद मंदिर चौक पर संतों से संवाद करेंगे।

काशी के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे पीएम मोदी!

13 दिसंबर की शाम को पीएम बनारस रेल कारखाना में काशी के प्रबुद्धजनों से भी संवाद कर सकते हैं। इसके साथ पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर की बैठक में भी भाग लेंगे। बीएलडब्ल्यू में रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन पीएम मोदी सुबह काशी विश्वनाथ धाम में दोबारा काशीपुराधिपति का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर चौक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से लैस होगा बाबा का धाम, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed