फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kashi Vishwanath Corridor project Varanasi kashi vishwanath dham will equipped with hitech security system with Integrated Command and Control Center

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से लैस होगा बाबा का धाम, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM IST
सार

गंगधार से काशी विश्वनाथ मंदिर का एकाकार कर रहे काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।  शुक्रवार को एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने धाम परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों संग बैठक की। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor  project Varanasi kashi vishwanath dham will equipped with hitech security system with Integrated Command and Control Center
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक होगी। विश्वनाथ धाम परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कंट्रोल रूम के जरिये एक क्लिक से ही विश्वनाथ धाम परिसर के चप्पे-चप्पे की निगहबानी आसानी से हो सकेगी।

विज्ञापन


परिसर की सुरक्षा को दो जोन में बांटा जाएगा और प्रत्येक जोन में 10 सेक्टर होंगे। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाले विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का शुक्रवार एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने जायजा लिया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और कमिश्नर दीपक अग्रवाल संग विश्वनाथ कॉरिडोर में घंटे भर से अधिक समय तक एडीजी जोन ने सुरक्षा से जुडे़ प्रत्येक बिंदुओं को देखा और जाना।
विज्ञापन


पूरे परिसर में लगाए जा रहे आधुनिक सीसी कैमरे
स्थायी सुरक्षा समिति में शामिल एडीजी सुरक्षा ने कमिश्नरी सभागार में हुई प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों संग बैठक में सिक्योरिटी स्कीम के कई पहलुओं पर गहन मंथन किया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक की जा रही है। आधुनिक सीसी कैमरे पूरे परिसर में लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: शिवभक्तों के लिए सहूलियत की होगी हर व्यवस्था, हर कदम पर होगी बाबा से मिलने की अनुभूति

श्रद्धालुओं की सुगमता का रखा जाएगा विशेष ध्यान

इसके तहत इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कंट्रोल रूम के जरिये एक क्लिक से ही पूरे परिसर की निगहबानी की जानकारी आसानी से हो सकेगी। नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत परिसर को दो जोन में बांटा जा रहा है। दो जोन में 20 सेक्टर बनाए जा रहे हैं। फोर्स में भी बढ़ोतरी की जा रही है।


सुरक्षा के बाबत जवानों और सशस्त्र जवानों को परिसर में तैनात किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था का स्थायी सुरक्षा समिति ने निरीक्षण किया। इस दौरान चप्पे-चप्पे की निगहबानी को लेकर की गई तैयारियों के बाबत बैठक में गहन चर्चा की गई।

आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेगी क्यूआरटी

Kashi Vishwanath Corridor  project Varanasi kashi vishwanath dham will equipped with hitech security system with Integrated Command and Control Center
काशी विश्वनाथ धाम में बनी गैलरी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मंदिर परिसर में पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ के सशस्त्र जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की टीम मुस्तैद रहेगी। प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट के स्टैंडिंग आर्डर बनाये जाएंगे। जिसमें कर्मचारियों के कर्तव्य की जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए यात्री सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। हर महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए एनाउसमेंट कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो।

पढ़ेंः  स्थायी सुरक्षा समिति ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लिया जायजा, निरीक्षण को पहुंचे एडीजी सुरक्षा

स्वर्वेद मंदिर पहुंचे एडीजी, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में एडीजी बृजभूषण व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अपने मातहतों संग स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचकर यहां बनाए जा रहे मंच, तीन हेलीपैड, पुलिस प्वाइंट, अनुयायियों के बैठने की व्यवस्था, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, समेत कई राजनेताओं को बैठने व यातायात की व्यवस्था की जानकारी प्रबंधक सुरेंद्र यादव से ली। मंदिर में 400 मजदूर लगाकर मंदिर से बांस, बल्लियों को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed