फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath will come to Varanasi on Friday, review meeting for prevention of corono infection

सीएम योगी कल आएंगे वाराणसी, कोरोना संक्रमण रोकने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Thu, 08 Apr 2021 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Varanasi on Friday, review meeting for prevention of corono infection
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को थामने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। बुधवार की देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


होली के बाद वाराणसी में अचानक कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है और दूसरी लहर में पिछले सभी रिकार्ड भी ध्वस्त हो गए हैं। पिछले 7 दिन में 2697 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें बुधवार को कुल 519 मरीज मिले हैं। तेजी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में तैयारियों की समीक्षा के लिए आएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा

शुक्रवार को दोपहर में वे सीधे बीएचयू पहुंचेंगे और करीब दो घंटे के प्रवास में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन के बाद वाराणसी में लागू किए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन के साथ इसमें इजाफा भी किया जा सकता है। बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से वाराणसी जिले में एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पताल फिर से शुरू कर दिए गए हैं और नगर निगम के स्मार्ट कोविड कमांड कंट्रोल रूम को फिर से सुचारु कर दिया गया है।

नाइट कर्फ्यू की घोषणा
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। अगले एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और महाविद्यालय बंद कर दिए गए हैं। रात नौ बजे के बाद घर से निकलने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। घाटों पर होने वाली आरती में अब आमलोग शामिल नहीं हो पाएंगे। राजनीतिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह आदेश आठ अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बृृहस्पतिवार की रात 9 बजे से सुबह तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। सुबह का समय अधिकारियों के साथ बैठक कर तय किया जाएगा। चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़ कर सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। केवल परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के समय में विद्यालय या महाविद्यालय खोलने की छूट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed