फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath will be in Kashi and Sonbhadra today

Varanasi News: आज काशी और सोनभद्र में होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Thu, 16 Jan 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will be in Kashi and Sonbhadra today
आज काशी और सोनभद्र में होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे, विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे
- कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी/सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को सोनभद्र और वाराणसी में होंगे। सोनभद्र के डायट परिसर में विधायक खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वाराणसी आएंगे।

प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री लखनऊ से वाराणसी एयरपोर्ट आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सोनभद्र जाएंगे। वे दोपहर 1.45 बजे विधायक खेल महाकुंभ में शिरकत करेंगे, फिर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। अपराह्न 3.55 बजे वाराणसी आ जाएंगे और साढ़े चार बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। शाम पांच बजे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाराणसी सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed