Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath will arrive today on a two-day visit

Varanasi News: दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 03 Jan 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will arrive today on a two-day visit
वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को काशी आएंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद वे विकास एवं कानून व्यवस्था की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे के बाद कालभैरव दर्शन पूजन, काशी विश्वनाथ दर्शन पूजन करेंगे और टाउनहाॅल के रैन बसेरे में रहने वालों से मुलाकात करेंगे। यहां कंबल बांटेंगे और भोजन वितरण करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस आकर विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

अगले दिन, रविवार को सुबह 11 बजे वे संपूर्णानंद नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर दो बजे वे एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शनिवार को साढ़े छह बजे एयरपोर्ट आएंगे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को वे स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अलावा, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद शाम पांच बजे सर्किट हाउस आएंगे। उधर, खेल एवं युवा कल्याण के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जौनपुर से रविवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed