{"_id":"657ff75cfc7f1f8bfa0fd952","slug":"cm-yogi-adityanath-visited-and-worshiped-kashi-vishwanath-and-kaal-bhairav-temple-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
Mon, 18 Dec 2023 01:10 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:10 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम रवाना हो गए।
विज्ञापन
cm yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण व बरकी में जनसभा में मौजूद रहेंगे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखा।