{"_id":"606ff9a08ebc3ec89c781920","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-varanasi-to-review-of-corona-infection-prevention","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे काशी, कोरोना संक्रमण रोकथाम की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे काशी, कोरोना संक्रमण रोकथाम की करेंगे समीक्षा
Fri, 09 Apr 2021 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर करीब तीन वाराणसी पहुंच गए। वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पहुंचेंगे और केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में कोरोना संक्रमण के रोकथाम की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को थामने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। वे सीधे बीएचयू हैलीपैड पर उतरेंगे और यहीं से बैठक में शामिल होंगे। करीब दो घंटे के प्रवास में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन के बाद वाराणसी में लागू किए गए प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन के साथ इसमें इजाफा भी किया जा सकता है। बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से वाराणसी में जिले में एल-1, एल-2 और एल-3 अस्पताल फिर से शुरू कर दिए गए हैं और नगर निगम के स्मार्ट कोविड कमांड कंट्रोल रूम को फिर से सुचारु कर दिया गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में 3440 मरीज वाराणसी में मिल चुके हैं।
विज्ञापन