{"_id":"5cea9539bdec2207167ee3bd","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-in-varanasi-to-welcome-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण
Sun, 26 May 2019 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 May 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
बनारस पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ बनारस पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां आकर पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। पीएम मोदी सोमवार सुबह काशी के लोगों का आभार जताने आएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी पहुंचकर सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री सोमवार सुबह काशी पहुंचने के बाद सबसे पहले वह बाबा विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद पीएम बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे और दूसरी बार सांसद चुनने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी शनिवार को ट्विटर के जरिए दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान आठ आईपीएस अधिकारी संभालेंगे। आईपीएस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 24 एडिशनल एसपी, 40 डिप्टी एसपी, 18 थानाध्यक्ष, 200 दरोगा, 90 हेड कांस्टेबल और 1800 कांस्टेबल के अलावा 20 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही 2,500 पुलिसकर्मी गैर जनपद से आएंगे।