फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath spoke about vote banks targeting opposition in varanasi

सीएम का विपक्ष पर निशाना: वोट बैंक के लिए समाज को बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी माफिया के सामने गुम हो जाती है

Thu, 10 Sep 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

वाराणसी में सीएम योगी ने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा तीसरा रास्ता नहीं है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath spoke about vote banks targeting opposition in varanasi
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में कामकाजी महिला सम्मान समारोह में 10 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों, सफाई मित्र और आशा वर्करों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जाति आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब माफिया और अपरा धियों पर कार्रवाई की बात आती है तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। भले ही उनके अपने परिवार का नुकसान हुआ हो लेकिन वे माफिया के सामने गिड़गिड़ाते हुए दिखाई देते हैं। डबल इंजन की सरकार माफिया के सामने नहीं झुकती है। चाहे अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा तीसरा रास्ता नहीं है। उत्तर प्रदेश में पीएसी की तीन महिला बटालियन का नाम तीन महान वीरांगनाओं रानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर रखा गया है। प्रदेश की वीरांगनाओं के नाम पर पीएसी की महिला बटालियन भी बनाई गई हैं। 2017 से पहले प्रदेश पुलिस में करीब 10 हजार महिलाएं थीं। आज यह संख्या बढ़कर लगभग 45 हजार हो चुकी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस: सोशल मीडिया बना पुलिस का अलर्ट सिस्टम, नौ महीने में 20 लोगों की बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन शक्ति के माध्यम से बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत आधार मिला है। उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। पूंजी के अभाव में किसी महिला का सपना अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में पिंडरा से भाजपा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed