फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath Shapath grahan today CM Yogi will honor 300 saints across india hundreds of BJP workers reached Lucknow from varanasi

शपथ ग्रहण आज: सीएम योगी करेंगे देश भर के 300 संतों का सम्मान, बनारस से लखनऊ पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

Fri, 25 Mar 2022 10:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 10:21 AM IST
सार

 प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ देश भर के तीन सौ संतों का सम्मान करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Shapath grahan today CM Yogi will honor 300 saints across india hundreds of BJP workers reached Lucknow from varanasi
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार-2 के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए बनारस से भाजपा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने बताया कि 25 मार्च को योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से तीन-तीन बसों सहित कुल 10 बसों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


इसमें एक बस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के लिए आरक्षित की गई है। प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ देश भर के तीन सौ संतों का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए काशी क्षेत्र के 39 संत और विद्वान समेत सभी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार के आज  होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर पूर्वांचल की खास निगाह टिकी है। पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार के लिए मांगा बाबा विश्वनाथ व मां गंगा से आशीर्वाद

CM Yogi Adityanath Shapath grahan today CM Yogi will honor 300 saints across india hundreds of BJP workers reached Lucknow from varanasi
नमामी गंगे के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार के शपथ ग्रहण के पूर्व नमामि गंगे ने गंगा द्वार से श्री काशी विश्वनाथ व मां गंगा की आरती उतारी। आरती के जरिए उन्होंने देश और प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। बृहस्पतिवार को गंगा द्वार पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश की कामना की गई।

भगवा ध्वज, राष्ट्रध्वज और डमरू निनाद संग मां गंगा की आरती उतारी गई।  नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि गंगा द्वार से बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की आरती उतारकर हमने राष्ट्र और प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि की कामना की है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed