फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath instruct taht Sampurnanand Sanskrit University should be completely digital report sought every two months

सीएम योगी का निर्देश: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय हो पूरी तरह से डिजिटल, हर दो माह की मांगी आख्या

Thu, 02 Sep 2021 12:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Sep 2021 12:48 AM IST
सार

लखनऊ में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 

विज्ञापन
CM Yogi adityanath instruct taht Sampurnanand Sanskrit University should be completely digital report sought every two months
संस्कृत विवि के कुलपति ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को पूरी तरह से डिजिटल किया जाए। साथ ही परीक्षा विभाग के सत्यापन कार्य, परीक्षा परिणाम, संबद्धता एवं लेखा विभाग में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूरा ब्योरा जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने मुलाकात के बाद बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया है कि सरस्वती भवन में रखी पांडुलिपियों के संरक्षण एवं प्रकाशन के लिए शासन की ओर से जल्द ही धन आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


1975 से अभी तक छात्रवृत्ति नहीं बढ़ने पर भी सीएम ने संज्ञान लिया और उसे जल्द से जल्द बढ़ाने की बात की। सीएम ने विश्वविद्यालय की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संपूर्ण ब्यौरे को मद अनुसार (वेतन मद शैक्षिक/गैर शैक्षिक, छात्रवृत्ति एवं अन्य) तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने प्रवेश संबंधित कार्यों की समीक्षा की

प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के अध्ययन-अध्यापन एवं शोध कार्य को यूजीसी के नियमानुसार कराने तथा प्रत्येक दो माह में शैक्षिक गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय की अन्य सकारात्मक गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत करते रहने का निर्देश दिया है।

सीएम ने प्रवेश संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में आंतरिक रूप से स्थानांतरण पद्धति का प्रयोग कर संपूर्ण कार्यों में पारदर्शिता अपनाने पर बल दिया जा रहा है। सीएम ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, महाविद्यालय के अध्यापकों एवं माध्यमिक संस्कृत परिषद में अध्यापकों के नियुक्तियों में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed