फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath inspection kashi vishwanath corridor

सीएम योगी ने पैदल चलकर किया विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण

Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath inspection kashi vishwanath corridor
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बनारस में मणिकर्णिका घाट से पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिक्षेत्र में कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हो रहे ध्वस्तीकरण और अन्य कामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्राचीन मंदिरों को सीएम ने देखा और उसके संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद मंदिर कार्यालय में कॉरिडोर का नक्शा बनाने वाले कंसलटेंट कंपनी ने अपना प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिग्रहित भवन, ध्वस्तीकरण सहित अन्य योजनाओं को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने अन्नक्षेत्र में 11 बटुकों को भोजन और दक्षिणा देकर अन्नक्षेत्र का विधिवत शुभारंभ किया। शनिवार से अन्न क्षेत्र बाबा दरबार के श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की सुविधा वाली अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट पर लगाई गई इस मशीन में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी मंदिर के गेस्ट हाउस की बुकिंग, आन लाइन चढ़ावा और मंदिर की सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed