{"_id":"5fe0f4eb0e7ba15801105c5b","slug":"cm-yogi-adityanath-in-varanasi-visit-shelter-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सीएम योगी ने रैन बसेरा का जाना हाल, पूछा- पैसा तो नहीं मांगता कोई, सामान चोरी तो नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीएम योगी ने रैन बसेरा का जाना हाल, पूछा- पैसा तो नहीं मांगता कोई, सामान चोरी तो नहीं होता
Tue, 22 Dec 2020 01:32 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
टाउनहाल स्थित रैन बसेरा में लोगों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के टाउनहाल स्थित रैन बसेरे का हाल सोमवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया। टाउनहाल में रजाई ओढ़े लोगों से सीएम ने पूछा आप कहां से हैं। जवाब मिला चंदौली से। सीएम ने पूछा कैसे आना हुआ यहां। साहब काम करते हैं। सीएम ने कहा कोई दिक्कत तो नहीं, पैसा तो नहीं मांगता कोई। जवाब मिला नहीं साहब।
विज्ञापन
सीएम ने पूछा सामान वगैरह चोरी तो नहीं होता। जवाब मिला नहीं। और आप कहां से हैं। जवाब मिला चंदौली से। सीएम ने कहा कि यहां काम करने आते हैं। कितने कितने दिन पर घर जाते हैं। जवाब मिला कि सात-सात दिन पर घर जाते हैं। सीएम ने पूछा ठंड तो नहीं लग रही है। जवाब मिला नहीं।
विज्ञापन
सीएम ने पूछा आप कहां से हैं। जवाब मिला चोलापुर से, यहां देर हो गई। इस नाते रुक गया। सीएम ने पूछा ठीक है न सब, साफ सुथरा है न। जवाब मिला हां साहब। सीएम ने हाथ की ओर इशारा करते हुए पूछा क्या हो गया हाथ में। जवाब मिला टूट गया है प्लास्टर कराने आए हैं। सीएम ने पूछा क्या काम करते हैं। जवाब मिला कि लेबर हैं। सीएम ने कहा कि हाथ आपका फैक्चर हो गया है कैसे काम करोगे। जवाब मिला हां साहब यही तो दिक्कत हो गई है, यहां इलाज के लिए कबीरचौरा आए थे। पैसा भी नहीं था। डाक्टर बोले सरकारी खजाने में चार सौ रुपये जमा करो। तब इलाज होगा। सीएम ने पूछा आयुष्मान योजना का कार्ड नहीं बनवाया। जवाब मिला नहीं साहब। सीएम ने कहा कि कार्ड बनवाना चाहिए। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्ड बनवाकर बेहतर इलाज सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन