वाराणसीः समीक्षा बैठक में सीएम योगी के तल्ख तेवर, बोले- काम न करने वालों को करें सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति न होने और सीवर पाइप लाइन बिछाने के बाद कनेक्शन न देने पर जल निगम के अफसरों पर बिफरे। सीएम ने कहा कि जिन जिम्मेदार अफसरों का तबादला हो चुका है उन्हें सस्पेंड कर वाराणसी से संबद्ध करें।
काम न करने वालों को सस्पेंड करें। पुलिस और परिवहन विभाग के अफसरों को चेकिंग के नाम वसूली बंद करने को कहा। सीएम ने परिवहन विभाग के अफसरों को सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर सड़क के किनारे विभागीय वाहन खड़ा कर वाहनों से अवैध वसूली के साथ ही थानों के माध्यम से भी वसूली की शिकायत मिल रही है। उन्होने अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने के साथ वाहन स्टैंड के ठेकेदारों द्वारा गुंडई कर वाहनों से हो रही वसूली को तत्काल बंद करने को कहा।
पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर
पुलिस को अपराधियों एवं माफियाओं पर कार्रवाई की पूरी छूट है। इतनी छूट के बाद के बाद भी बदमाश खुलेआम कैसे घूम रहे हैं। उन्होंने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों एवं माफियाओं को उनके सही ठिकाने जेल भेजने को कहा।
बीते मार्च-अप्रैल में करीब पांच करोड़ के हुए लूटकांड का खुलासा होने के बाद भी पैसा बरामद न होने पर सवाल उठाया। बिना बरामदगी के लिए कैसा खुलासा हुआ। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
पुलिस को रोजाना अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक किलोमीटर फुट पेट्रोलिंग करने के साथ ही कहा कि डायल-100 से नियमित और विशेष तौर पर रात में पेट्रोलिंग कराएं।