{"_id":"57572fc34f1c1b761f9c63c0","slug":"cm-writes-to-the-mla-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने मुआवजे को लेकर डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने मुआवजे को लेकर डीएम को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 08 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
अहमदपुर में किसानों को संबोधित करते किसान नेता विजय शंकर पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर चल रहे किसानाें के आंदोलन के मद्देनजर विधायक त्रिभुवन राम ने डीएम को पत्र लिखा। पत्र में किसानों को नए सर्किल रेट से मुआवजा दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखकर अवगत कराने को कहा है।
मंगलवार को एक विधायक प्रतिनिधि ने पत्र की प्रतिलिपि धरना स्थल पर किसानाें को दिखाते हुए इसकी जानकारी दी। कहा कि पत्र में विधायक ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से डीएम को अवगत कराया है। वहीं किसान न्याय मोर्चा के प्रवक्ता ने विभिन्न गांवों का दौरा किया और किसानों को महापंचायत के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
वह दानूपुर, सरथवां, \कौआपुर, अहमदपुर के अलावा सभईपुर, घमहापुर, हरिहरपुर, आशापुर, भगवानपुर और इदिलपुर सत्याग्रह स्थल पर भी गए। उन्होंने पिछले दिनों मिली कुछ शिकायतों का हवाला देकर किसानों से कहा कि आंदोलन के नाम पर किसी को चंदा न दें। आंदोलन में चंदे का धंधा चला तो हमारा सत्याग्रह मंदा हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के आंदोलन की तैयारी करिए। उस दिन घर में केवल बूढ़ा रहेगा बाकी सब अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर रहेंगे। वहीं इदिलपुर, अहमदपुर और हृदयपुर में सत्याग्रह जारी है। यहां प्रतापपट्टी, सिकंदरपुर, भगवानपुर, आशापुर आदि गांवों के किसान शामिल रहे। इदिलपुर में रामचंदर सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, डॉ. हरिनाथ, ओंकार त्रिपाठी, देवनाथ पटेल, माता प्रसाद प्रजापति, मोहन, शीला, उर्मिला, मीना, बबेसरा, सुमित्रा, धर्मावती आदि मौजूद रहीं। वहीं अहमदपुर में अवधेश सिंह, बच्चा उपाध्याय, पन्ना लाल यादव आदि मौजूद रहे।