फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM will have dinner with 250 people

वाराणसी में आज 250 लोगों के साथ रात्रिभोज करेंगे सीएम योगी

Fri, 26 May 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 26 May 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
CM will have dinner with 250 people
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की रात शहर के करीब 250 विशिष्टजन के साथ भोजन करेंगे। भाजपा की ओर से गुरुवार की शाम इनकी सूची जिला प्रशासन को सौंप दी गई। देर रात तक इन विशिष्टजनों के पास बनाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन


250 लोगों में से करीब 100 भाजपा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हैं। इसमें बाकी दलों के पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है। 
रात्रिभोज में शामिल होने के लिए मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल नोमानी बातिन, स्वामी जितेंद्रानंद समेत सभी धर्मों के प्रमुख लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

सूची में कमिश्नर, डीएम, एडीजी जोन, आईजी, एसएसपी, 39 जीटीसी के ब्रिगेडियर समेत 18 अधिकारियों के नाम भी हैं। बीएचयू, काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति को भी आमंत्रण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


आमंत्रण पत्र के मुताबिक विशिष्टजनों को रात 8:45 बजे सर्किट हाउस बुलाया गया है। प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम सर्किट हाउस में लोगों के साथ रात्रिभोज करेंगे। हालांकि दिन में होटल ताज में भी डिनर कार्यक्रम कराने की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो सर्किट हाउस में ही विशिष्टजनों के लिए खाना बनेगा। शहर के एक नामी कैटरर को इसका काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed