{"_id":"59248dfb4f1c1be45b535dbf","slug":"cm-will-give-rudrabhishek-to-baba-vishwanath-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रात:काल बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रात:काल बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे योगी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मई की सुबह छह बजे बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। सीएम ने बाबा के दर्शन-पूजन की इच्छा जताई है। इसके बाद मंदिर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मंगलवार की रात मंदिर पहुंचकर सफाई के अलावा अन्य इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही को निर्देशित किया किया मंदिर परिसर से लेकर विश्वनाथ गलियों तक की चमाचम सफाई रखी जानी चाहिए। इसमें किसी तरह की ढिलाई क्षम्य नहीं होगी।
सीएम बनने के बाद पहली बार काशी आ रहे योगी आदित्यनाथ रात्रि प्रवास के बाद 27 मई की सुबह छह बजे बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी के आचार्यत्व में मंदिर के अर्चकों की टीम पूजा कराएगी। मंडलायुक्त ने मंदिर की योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। गोयनका भवन परिसर में राजकीय निर्माण निगम की ओर से कराए जा रहे काम का भी हाल जाना।
मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी दशा में दो दिन के भीतर गोयनका भवन के भूतल का काम पूर्ण करा लिया जाए। परिसर में किसी भी तरह की गंदगी न दिखे, इसके लिए उन्होंने मंदिर प्रशासन के अलावा नगर निगम को कड़ी हिदायत दी।