{"_id":"680cde32a546930a01063a5a","slug":"cm-matikala-employment-scheme-can-apply-online-in-varanasi-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: माटीकला रोजगार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 10 लाख तक का मिलेगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: माटीकला रोजगार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 10 लाख तक का मिलेगा लोन
Sun, 27 Apr 2025 09:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:53 AM IST
सार
माटीकला रोजगार कि लिए इच्छुक लोग वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र माटीकला बोर्ड मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में इकाई स्थापना के लिए लोन दे रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि 10 लाख तक का लोन इसके तहत प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ये होनी चाहिए पात्रता
योजना के अंतर्गत पात्रता हेतु लाभार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, जिसकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच हो। पांच लाख से अधिक की परियोजना के लिए कक्षा आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। माटीकला का प्रशिक्षण प्राप्त या माटीकला की परंपरागत जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीटेक पास निकला साइबर अपराधी, 10 आईफोन, कार, दो लैपटॉप व नकदी बरामद; तीन बदमाश अरेस्ट
विज्ञापन
यहां कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक लोग माटीकला के वेबसाइट upmatikaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी हार्ड कॉपी दिनांक 20 मई 2025 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, ताजपुर टकटकपुर वाराणसी में किसी भी कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9580503155, 9264916036 पर संपर्क कर सकते है।
इसे भी पढ़ें; News: मुनाफे का झांसा देकर ठगने का आरोप, 30 साल पुराने कारतूस को कराया नष्ट; पढ़ें वाराणसी की खास खबरें