बलिया में बोले अखिलेश- उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है, पीएम मोदी जूस में फंसे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बलिया में पीएम मोदी और मायावती पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नोटबंदी पर मेरे सवालों से बच रहे हैं, इसलिए मैं काशी के घाट पर प्रधानमंत्री से बहस करना चाहता हूं। अखिलेश ने कहा कि कोई काम न करना यही पीएम मोदी का सबसे बड़ा कारनामा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है, पीएम मोदी जूस में फंसे हैं ।
बलिया के बेल्थरा में आयोजित सभा में कहा कि पहले चरण में कड़ाके की सर्थी थी लेकिन आज गर्मी शुरु हो गई है। जनता का समर्थन मुझे लगातार मिला है। इसीलिए बीजेपी और बीएसपी भाषा बदल गई है।
कहा कि वो जानते हैं कि हमारा मुकाबला नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर सीएम ने कहा कि समाजवादी पैडल छोड़कर भी साइकल चला लेते हैं। अब कांग्रेस का हाथ भी साथ आ गया है। इस गठबंधन ने लोगों का भ्रम दूर कर दिया है।
कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने पर कहा कि जब दिल बड़ा होता है तो दोस्ती मजबूत होती है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का मेट्रो में बैठने का बहुत मन कर रहा है कि लेकिन वे एनओसी नहीं दे रहे हैं। कोई काम न करना यही पीएम मोदी का सबसे बड़ा कारनामा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छे दिन वाले लोगों ने हमें लाइन में खड़ा कर दिया। मोदी ने हमारी माताओं और बहनों के पैसे भी निकलवा लिया जिसे उन्होंने बचाकर रखा था। पीएम बताएं कि जनता का कितना धन जमा हुआ है। कहा कि मैं नोटबंदी पर काशी के घाट पर पीएम मोदी के साथ बहस चाहता करना हूं ।
पीएम यूपी में लगातार घूम रहे हैं लेकिन हिसाब नहीं दे रहे
पीएम यूपी में लगातार घूम रहे हैं लेकिन हिसाब नहीं दे रहे । जो लोग लाइन में लगे थे किसान उनकी समाजवादी पार्टी ने मदद की। कहा कि पत्थर वाली सरकार पर कोई भरोसा नहीं करेगा। हमारी बुआ बीजेपी से कब गठबंधन कर लें कोई भरोसा नहीं है।
कहा कि बीजेपी ने बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन कोई सड़क बनवाई हो तो बता दें। बलिया में कोई सड़क बनाई हो तो बता दें। मैं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना रहा हूं जो बलिया होकर जाएगी। कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि आपके किसी मुख्यमंत्री ने मुझसे बढ़िया कोई सड़क बनवाई हो तो मुझे बताएं।
सीएम ने कहा कि सड़क के माध्यम से ही विकास होता है। अमेरिका का विकास सड़कों की वजह से हुआ। बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बलिया में छह विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मैराथन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जनता इंटर कालेज नगरा में बेल्थरारोड पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के बाद सीएम सिकंदरपुर जाएंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बलिया में छह विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मैराथन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जनता इंटर कालेज नगरा में बेल्थरारोड पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के बाद सीएम सिकंदरपुर जाएंगे।
सीएम के भाषण की खास बातें
-आने वाले समय में मिल्क पाउडर दिया जाएगा।
- पीएम मोदी केवल मन की बात करोगे जनता सबक सिखाएगी।
- बलिया के रसड़ा की चीनी मिल चलवाएंगे।
- बीजेपी वालों ने बिजली को रमजान और दीवाली में बांट दिया।
- पीएम ने अभी तक बिजली वाले सवाल पर कसम नहीं खाई है।
- बेल्थरारोड को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।