Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness at Ganga Ghat in varanasi cloth bags distributed for unique message of environmental protection

Varanasi News: गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, बांटे गए कपड़े के झोले; पर्यावरण संरक्षण का दिया अनोखा संदेश

Thu, 06 Jun 2024 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 03:50 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन आवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें वन विभाग अकेले 2 लाख 80 हजार पौधे लगाएगा। जबकि अन्य 26 विभाग मिलकर और पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस साल पौधरोपण में कई प्रजातियों के पौधे लगाने की योजना है।

विज्ञापन
Cleanliness at Ganga Ghat in varanasi cloth bags distributed for unique message of environmental protection
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमर उजाला की ओर से विविध कार्यक्रम कराए गए। इसमें विभिन्न संस्थाओं ने भी सहयोग किया। नमामि गंगे के सहयोग से दशाश्वमेध घाट पर सफाई अभियान चला। इस दौरान गंगा से गंदगी निकाली गई और गंगा की सफाई का संदेश दिया गया। लोगों से गंगा में कचरा न डालने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नमामि गंगे संयोजक राजेश शुक्ला, सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश चौहान, रतन लाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन


वहीं, होप वेलफेयर ट्रस्ट (ग्रीन आर्मी) के सहयोग से अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े से बने हुए थैले वितरित किए गए। इसे संस्था से जुड़ीं ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने स्वयं बनाया था। इस दौरान लोगों से पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। इस मौके पर लोगों को तुलसी के पौधे बांटे गए और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। ग्रीन ग्रुप की महिलाओं ने आसपास के गांवों में जाकर पौधे लगाए। इस मुहिम में संयोजक दिव्यांशु और उनकी टीम सक्रिय रही।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता जरूरी
विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वन संरक्षक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि मानव जाति का कल्याण पर्यावरण संरक्षण के बिना संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता जरूरी है। पर्यावरण संतुलन बने रहने पर शुद्ध वायु, जल मिलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एससी शुक्ला ने कहा कि चक्रीय अर्थव्यवस्था को अपनाकर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। बीएचयू पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के निदेशक प्रो.एएस रघुवंशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. अनिल सिंह, स्वाति, प्रो. विरेंद्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Trending Videos

Cleanliness at Ganga Ghat in varanasi cloth bags distributed for unique message of environmental protection
तुलसी का पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं ग्रीन ग्रुप की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में जगह-जगह पौधरोपण किया गया। तो कहीं लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। केंद्रीय कारागार में अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्र और कर्मचारियों ने पौधे लगाए। साथ ही हर बंदी को एक-एक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। 

मिर्जामुराद के कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में पौधा लगाया गया और किसानों को पर्यावरण और पौधों के महत्व के बारे में बताया गया। वन विभाग की ओर से पिंडरा क्षेत्र में पौधा रोपण किया गया। चिरईगांव महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के 7/100 कंपनी एनसीसी के कैडेटों ने पौधे लगाए और कॉलेज परिसर में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

एसबीआई मुख्य परिसर में डीजीएम संजीव कुमार ने पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। नव सृजन फाउंडेशन संस्था ने लहुराबीर स्थित सेनपुरा पार्क में पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रोहनिया में महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। बीएचयू में विधि संकाय में छात्रों ने ग्रीन लीव्स फाउंडेशन के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया।

नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों ने कचहरी स्थित जिला उद्यान विभाग में पौधारोपण किया। काशी अग्रवाल समाज की ओर चौखम्बा स्थित अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज में पर्यावरण दिवस मनाया गया। संकल्प संस्था की ओर से कमच्छा स्थित पार्वती स्थित कॉलोनी में पौधारोपण किया।

वाराणसी में 17 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य

Cleanliness at Ganga Ghat in varanasi cloth bags distributed for unique message of environmental protection
गंगा सफाई का संदेश देते नमामि गंगे के लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में वृक्षारोपण महाअभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में वन विभाग समेत सभी सरकारी विभाग शामिल होंगे। वहीं वाराणसी में 17 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर स्वाति ने बताया कि फलदार व ऑक्सीजन देने वाले अधिक पौधों को लगाने की योजना है। 

हमारी भूमि हमारा भविष्य संवारेगा एक जीवनवृक्ष
पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से श्री काशी अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को मैदागिन एवं टाउनहाल में लोगों को पौधा वितरण किया। विश्व पर्यावरण दिवस की हमारी भूमि हमारा भविष्य थीम पर समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने अग्रबंधुओं सहित समस्त काशीवासियों से आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास के खाली भूमि पर एक छायादार पौधा लगाएं। 

कार्यक्रम संयोजक नारायण अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क पौधों का वितरण राहगीरों एवं मॉर्निंग वाक करने वाले महिलाओं एवं पुरुषों में किया गया। स्वागत प्रधानमंत्री संतोष अग्रवाल कर्णघंटा, संचालन रिषभ चंद्र जैन एवं धन्यवाद अरुण अग्रवाल रुद्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल ''सीए'', मंत्री राकेश जैन, सहसंयोजक राजकिशोर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आमोद अग्रवाल ने सहयोग किया।

गंगा के तट से हुआ प्रदूषण मुक्त विश्व का शंखनाद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गंगा के तट से प्रदूषण मुक्त विश्व का शंखनाद किया गया। नमामि गंगे ने दशाश्वमेध व प्रयाग घाट पर गंगा तलहटी की सफाई की। गंगा से निर्माल्य और प्लास्टिक के कचरे निकालकर आरती की गई। प्रदूषण मुक्त विश्व की कामना के साथ जल संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

अहिल्याबाई घाट पर पर्यावरण को शुद्ध रखने और पौधरोपण की भावना जागृत करने की नियत से लोगों को तुलसी का पौधा प्रदान किया गया। इस मौके पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे लिए केवल एक रस्म भर नहीं है। इस दौरान सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश चौहान, रतनलाल, नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed