फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clashes with the security personnel of the students who came to complain to the vice-chancellor in charge

प्रभारी कुलपति से शिकायत करने पहुंचे छात्रों की सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clashes with the security personnel of the students who came to complain to the vice-chancellor in charge
बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में शोध प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्रभारी कुलपति से शिकायत करने पहुंचे छात्रों को सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो वह नाराज होकर हंगामा करने लगे। छात्रों की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद छात्र किसी तरह प्रभारी कुलपति से मिले और ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने शोध प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर परिणाम निरस्त नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रभारी कुलपति ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र लौटे।
विज्ञापन

कुलपति से मिलने सेंट्रल आफिस छात्रों के पहुंचने की सूचना पर मंगलवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंचे। पहले तो छात्रों को सेंट्रल ऑफिस में नीचे रोकने का प्रयास किया। बाद में छात्र जबरन कुलपति कार्यालय तक पहुंच गए। बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन छात्र प्रभारी कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि राजनीति विज्ञान विभाग के तहत शोध प्रवेश परीक्षा के बाद जो परिणाम जारी किया गया है, उसमें नियमों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में परिणाम को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed