फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between two bikes, youth dies

दो बाइकों में भिड़ंत, युवक की मौत

Thu, 05 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Clash between two bikes, youth dies
धर्मापुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर गजना गांव के पास बुधवार की रात दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में महिला समय चार अन्य सवार घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गजना गांव निवासी रिंकू (33) अपने मित्र नीलेश यादव (28) और भाई राहुल (21) के साथ किसी कार्यवश मुफ्तीगंज बाजार गया था। वहां से लौटते समय रात करीब 8 बजे गजना गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रिंकू, नीलेश, राहुल के साथ दूसरे बाइक पर सवार विकास (24) निवासी कुत्तूपुर और उसकी रिश्तेदार लक्ष्मी (35) निवासी महमूदपुर चोलापुर वाराणसी को चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed