भाजपा पार्षदों ने एसडीओको पीटा, थाने पर भी हुई दोनों के मारपीट, उधर दर्जनों गांवों में छा गया अंधेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के वसंत महिला महाविद्यालय कॉलेज के पास बने काशी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की शाम एसडीओ और भाजपा नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। उधर अधिकारी के साथ मारपीट के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया, इससे दर्जनों कालोनियों में अंधेरा छाया रहा।
रात दस बजे आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने हनुमान फाटक के भाजपा पार्षद रोहित जायसवाल, राजघाट के पार्षद विजय सोनकर समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज कराया जबकि पार्षद रोहित जायसवाल ने भी एसडीओ समेत अज्ञात बिजली कर्मियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार की शाम तेलियाना निवासी विनोद प्रजापति अपने मीटर का ओटीएस (वन टाइम सेटिलमेंट) कराने गया था। आरोप लगाया कि केंद्र पर मौजूद लाइनमैन ने इसके लिए दस हजार रुपयों की मांग की। इसको लेकर कहासुनी भी हुई। विनोद ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद रोहित जायसवाल को दी, इसके बाद रोहित राजघाट के पार्षद विजय सोनकर मौके पर पहुंते।
भाजपा पार्षद रोहित जायसवाल का कहना है कि एसडीओ अमित श्रीवास्तव से जब इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। यहीं नहीं आरोप लगाया कि एसडीओ ने न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि वहां मौजूद बिजली कर्मचारियों ने भी मारपीट की, जिससे गंभीर चोट आई।
घटना के विरोध में काशी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने शाम पांच बजे बिजली सप्लाई बंद कर दिया। इस वजह से राजघाट, सेवई मंडी, प्रहलाद घाट, मच्छोदरी, गायघाट, कज्जाकपुरा, हनुमानफाटक, कोनिया, विजईपुरा, जलालीपुरा, सरैया समेत आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया रहा। रात करीब दस बजे के बाद कर्मचारी माने तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई।
थाने पर भी भिड़ गए कर्मचारी-कार्यकर्ता
विद्युत केंद्र पर मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद ही बिजली कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह दोनों पक्षों को थाने लाकर बातचीत की। यहां थाने पर भी भाजपा कार्यकर्ता और बिजली कर्मचारी आपस में भिड़ गए और पुलिस यहां मूकदर्शक बनी रही।