फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between farmers and police in Varanasi Ajay Rai said BJP government is insulting food providers

UP News: वाराणसी में किसान और पुलिस आमने-सामने, अजय राय बोले- अन्नदाताओं का अपमान कर रही BJP सरकार

Tue, 16 May 2023 04:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 04:18 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर मंगलवार को किसान और पुलिस आमने सामने आ गए। मामले को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Clash between farmers and police in Varanasi Ajay Rai said BJP government is insulting food providers
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया। किसान नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वीडीए और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बाजपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा अन्नदाताओं का अपमान करती है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर एवं आवासीय योजना के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन की जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। यह पूर्णतया विधि विरुद्ध एवं गलत है।
विज्ञापन


शासन द्वारा पूर्व में योजना रद्द करने का पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद पूंजीपति कंपनियों को कीमती उपजाऊ जमीन अधिग्रहण कर औने-पौने दामों पर देने के लिए लाठी चलाई जा रही है। कई किसान बुजुर्ग व महिलाएं बुरी तरीके से घायल हुई हैं। उन्हें घरों से घसीट-घसीट के मारा और गिरफ्तार किया गया है। यह कृत्य शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Clash between farmers and police in Varanasi Ajay Rai said BJP government is insulting food providers
अजय राय - फोटो : अमर उजाला

कहा कि हम पीड़ित किसानों के साथ खड़े हैं।जब तक किसानों के आंखों में आंसू है हम चैन से नहीं बैठ सकते। आज किसानों की वेदना सुनने वाला कोई नहीं है। आज सरकार की नीयत साफ नहीं है। इस समय सिर्फ किसानों का शोषण हो रहा है। पीड़ित किसानों संग कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed